{"_id":"5bd3188fbdec2269b5182e94","slug":"johnny-depp-dropped-jack-sparrow-role-from-pirates-of-the-caribbean-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' से बाहर हुए जॉनी डेप, अब जैक स्पैरो के किरदार में नहीं आएंगे नजर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन' से बाहर हुए जॉनी डेप, अब जैक स्पैरो के किरदार में नहीं आएंगे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
johnny depp
- फोटो : SOCIAL MEDIA
एक्टर जॉनी डेप पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन फ्रेंचाइजी से बाहर हो गए हैं। जॉनी डेप ने फिल्म में जैक स्पैरो के किरदार को जिया है। जॉनी पिछले 15 साल से पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन से जुड़े थे। पिछले सभी सीरिज में जॉनी जैक स्पैरो के किरदार में नजर आए हैं लेकिन अब डिजनी स्टूडियो इसे लेकर कुछ बड़े फैसले लेने जा रही है।
फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर स्टुअर्ट बिएटी ने जॉनी डेप के फ्रेंचाइजी से बाहर होने की आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया- 'मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजी के साथ जॉनी डेप का सफर शानदार रहा। जॉनी डेप ने उस किरदार को अपना बना लिया। डेप के करियर का ये अब तक का सबसे पॉपुलर किरदार रहा है। पूरी दुनिया में लोग उन्हें इस किरदार की वजह से प्यार करते हैं।
उन्हेंने आगे कहा कि इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वे आगे अपने करियर में क्या करेंगे। उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन ही रहेगी और वे जैक स्पैरो की वजह से याद किए जाएंगे। ये इकलौता ऐसा किरदार है जिसे उन्होंने पांच बार प्ले किया है।
विज्ञापन
पिछली फिल्म 'डेड मैन टेल नो टेल्स' के कुछ खास प्रदर्शन ना कर पाने की वजह से ये फैसला लिया गया है। बता दें ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरिबियन’ में जैक स्पैरो का किरदार फिल्म का सबसे अहम हिस्सा है। स्पैरो का किरदार भगवान् श्रीकृष्ण पर आधारित है, जो हिंदू धर्म के एक प्रमुख देवता हैं।
आपको बता दें कि 'पायरेट्स ऑफ केरेबियन' की पहली फिल्म साल 2003 में आई थी। इस फिल्म ने दुनियाभर में काफी सुर्खियां बटोरी हैं। अब तक इस फिल्म के कुल 4 सीक्वल आ चुके हैं। फिल्म के हर सीक्वल को दर्शकों ने काफी पसंद किया थी। वहीं फिल्म के मुख्य किरदार जैक स्पेरो आज भी दर्शको के दिलों-दिमाग में है।