'प्रिजनर्स' में अभिनय करेंगे गैलेनहाल
दरअसल, गैलेनहाल से एक जासूस की भूमिका के लिए बात की जा रही है। यह जासूस एक युवती के अपहरण के मामले की जांच करता है। ह्यूग जैकमेन व मेलिसा लियो भी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। डेनिस विलेन्यूव इसका निर्देशन करेंगे।
फिल्म की कहानी एक छोटे शहर में रहने वाले बढ़ई के इर्द-गिर्द घूमती है। इस बढ़ई की बेटी और दोस्त का अपहरण हो जाता है। पुलिसकर्मी उन्हें ढूंढने में नाकाम रहते हैं। बाद में एक जासूस को यह मामला सौंपा जाता है।
वर्ष 2013 की शुरुआत से फिल्म की शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।