{"_id":"5d7249a78ebc3e93d0283cae","slug":"iron-man-will-come-in-marvel-studios-upcoming-films","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर से मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में आयरनमैन बनकर नजर आ सकता है ये अभिनेता","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
फिर से मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में आयरनमैन बनकर नजर आ सकता है ये अभिनेता
Fri, 06 Sep 2019 05:30 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 06 Sep 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Iron Man 3
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्वल स्टूडियो के सुपरहीरो आयरनमैन के फैंस के लिए खुशखबरी है। इस सुपरहीरो का किरदार अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने निभाया है। इस साल रिलीज हुई मार्वल स्टूडियो फिल्म एवेंजर्स एंड गेम में आयरनमैन अपने साथियों को बचाने के चक्कर में मर जाता है। इसके बाद ऐसी खबरें आईं की मार्वल स्टूडियो की फिल्मों में आयरनमैन का किरदार खत्म हो गया है।
वहीं अब ऐसी खबरें हैं कि मार्वल स्टूडियो की अगली फिल्म में आयरनमैन का किरदार फिर से नजर आ सकता है। बीते दिनों मार्वल स्टूडियो में अपनी कॉमिक के कुछ नए सुपरहीरो को लॉन्च किया है। इन सुपरहीरोज की फिल्मी और वेब सीरीज को सबसे पहले डिजनी प्लस पर रिलीज किया जाएगा।
ऐसे में अब खबर है कि इनमें से एक सीरीज में रॉबर्ट डाउनी जूनियर फिर से आयरनमैन की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। अंग्रेजी वेबसाइट वॉशिंग्टन पोस्ट की खबर के अनुसार मार्वल स्टूडियो की आने वाली वेबसीरीज आयरनमैन के दिल पर आधारित होगी, जिसमें एक किशोर टोनी स्टार्क यानी आयरनमैन की विरासत को चलाता नजर आएगा। हालांकि आयरनमैन की वापसी को लेकर मार्वल स्टूडियो ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने अपने नए सुपरहीरो 'शी हल्क','मिस मार्वेल' और 'मून नाइट' को लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ स्टूडियो ने साल 2018 में आई फिल्म ब्लैक पैंथर के सीक्वल की घोषणा भी कर दी। मार्वल स्टूडियो ने शनिवार को आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा- 'रयान कूगलर ब्लैक पैंथर 2 में लौट रहे हैं, ये फिल्म साल 2022 में 6 मई को रिलीज होगी।' मार्वल स्टूडियो की इस घोषणा ने फैंस और दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है।