फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood singer ed sheeran dug his own grave before death details inside

Ed Sheeran: एड शीरन ने मौत से पहले बनवाई अपनी कब्र, ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर का बड़ा खुलासा

Fri, 06 Oct 2023 01:11 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 06 Oct 2023 01:11 PM IST
सार

पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन दुनिया भर में अपनी गायिकी के लिए प्रसिद्ध है। एड शीरन को ‘शेप ऑफ यू’ गाने से खास पहचान मिली लेकिन वह अब अपनी मौत की कब्र खोद रहे हैं। 

विज्ञापन
hollywood singer ed sheeran dug his own grave before death details inside
एड शीरन - फोटो : social media

विस्तार

पूरी दुनिया में अपने गानों से लोगों को दीवाना बनाने वाले हॉलीवुड सिंगर एड शीरन दुनिया भर में अपनी गायिकी के लिए प्रसिद्ध है। एड शीरन को ‘शेप ऑफ यू’ गाने से खास पहचान मिली लेकिन वह अब अपनी मौत की कब्र खोद रहे हैं। यह सुनने में अटपटा जरुर लग सकता है लेकिन यही सच है। आइए आपको बताते है सुपरस्टार सिंगर ऐसा क्यों कर रहे है पढ़िए....

विज्ञापन

 

32 साल के सिंगर ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वो चाहते हैं कि मरने के बाद उनके पूरे परिवार को एक जगह ही दफनाया जाए। ये कोई तहखाना नहीं है, इस जगह का विचार उनके परिवार के सदस्यों को एक साथ रखने की वजह से आया, जिनका अंतिम संस्कार एक साथ किया गया है। 

विज्ञापन

शीरन ने घर के बैकयार्ड में जमीन के अंदर एक बड़ा सा गड्ढा किया है और उसके ऊपर एक थोड़ा सा पत्थर रख दिया है। सिंगर का कहना है कि जब भी वो दिन आएगा, जब मैं मर जाऊंगा, तो मुझे उसमें दफना दिया जाएगा। मेरी ये बात अजीब जरूर है, लेकिन मेरे कई दोस्त बिना वसीयत के मर गए हैं, और कोई नहीं जानता कि क्या करना है। और वह इस जगह को अपने परिवार के सभी सदस्यों को दिखा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि, शीरन को अपने गाने के लिए ब्रिट अवॉर्ड्स और ब्रिटिश ब्रेकथ्रू अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। 2017 रिलीज हुआ उनका 'शेप ऑफ यू' गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे ब्रिटेन में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में पसंद किया गया। उनका यह गाना 44 देशों में नंबर एक पर रहा चुका है। 

यह भी पढ़ें: मीरा राजपूत के कहने पर शाहिद ने की थी 'कबीर सिंह', इस वजह से अभिनेता ने मानी पत्नी की जिद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed