Denise Richards: अक्षय कुमार की इस एक्ट्रेस पर हुआ जानलेवा हमला, पति और डेनिस पर चलीं गोलियां
फिल्म 'कमबख्त इश्क' में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर नजर आई इसी अभिनेत्री को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डेनिस और उनके पति आरोन फीपर्स पर लॉस एंजेलिस में एक जानलेवा हमला हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हॉलीवुड अभिनेत्री डेनिस रिचर्ड्स उन गिने चुने सितारो में शामिल हैं, जो बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। फिल्म 'कमबख्त इश्क' में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर नजर आई इसी अभिनेत्री को लेकर आज एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डेनिस और उनके पति आरोन फायपर्स पर लॉस एंजेलिस में एक जानलेवा हमला हुआ है, जिसके कारण दोनों की जान खतरे में पड़ गई थी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि डेनिस उस समय अपने पति के साथ एक स्टूडियो जा रही थीं। पार्किंग की जगह ढूंढने के दौरान एक आदमी उनसे चिढ़ जाता है और दोनों पर गोलियां चलानी शुरू कर देता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते दिन सुबह को अभिनेत्री डेनिस रिचर्ड्स और आरोन फायपर्स अपने घर से पोप्सिकल स्टूडियो जाने के लिए निकले थे। इस दौरान दोनों अपनी गाड़ी से वहां जा रहे थे। डेनिस के पति गाड़ी चला रहे थे और वहां पहुंचकर वह गाड़ी पार्क करने की जगह ढूंढने लगे। इतने में ही पीछे से आ रही एक कार का ड्राइवर इस कपल पर चिल्लाने लगा और वह गुस्से में अपना आपा खो बैठा। ड्राइवर इस कदर आग बबूला हो गया था कि उसने डेनिस की कार पर गोलियां चला दीं। ये गोलियां कार के पिछले हिस्से पर चलाई गई थीं, जिसके कारण डेनिस और उनके पति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इस घटना के बाद डेनिस बुरी तरह से घबरा गई थीं और सेट पर रोती-रोती पहुंचीं थी।
Urvashi Rautela: उर्वशी रौतेला ने वीडियो शेयर कर बताया 'आरपी' का सच, देख ट्रोल्स बोले- RP मतलब सिर्फ ऋषभ पंत
इस घटना की जानकारी पुलिस को स्टूडियो में मौजूद डेनिस की फिल्म के क्रू में शामिल लोगों ने दी। डेनिस की गाड़ी में गोलियों के छेद पाए गए थे, जिसके उन लोगों ने 911 पर कॉल करके पुलिस को इस घटना की पूरी जानकारी साझा की। इस घटना की पूरी जांच लॉस एंजेलिस पुलिस कर रही है।
Virat Kohli: अनुष्का के नाम की हुडी पहने नजर आए विराट कोहली, मीडिया के सामने पत्नी संग दिए रोमांटिक पोज