फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Virat Kohli twining with Wife Anushka Sharma at Airport videos goes Viral on social media

Virat Kohli: अनुष्का के नाम की हुडी पहने नजर आए विराट कोहली, मीडिया के सामने पत्नी संग दिए रोमांटिक पोज

Wed, 16 Nov 2022 05:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 16 Nov 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli twining with Wife Anushka Sharma at Airport videos goes Viral on social media
अनुष्का-विराट - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इंडस्ट्री के हॉट कपल में से एक हैं।दोनों की क्यूट केमिस्ट्री को देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। चाहे क्रिकेट का मैदान हो या फिर एयरपोर्ट, विराट अक्सर अनुष्का के लिए अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे थे। 

विज्ञापन

दोनों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में विराट-अनुष्का हाथों में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। इस दौरान अनुष्का और विराट सफेद और काले रंग के कैजुअल ड्रेस में ट्विनिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं विराट कोहली ने अनुष्का के नाम की हुडी तक पहली हुई थी। जी हां, सामने आए वीडियो में विराट कोहली ने जो हुडी पहनी है, उसमें दिल के साथ अनुष्का का ए बना हुआ है। कपल की यह केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वीडियो में विराट और अनुष्का ने मीडिया से अनुरोध किया है कि वह वामिका की तस्वीरें न खींचे, उन दोनों के इस अनुरोध का मीडिया द्वारा पूरी तरह से पालन किया गया। यहीं नहीं विराट और अनुष्का ने वामिका के बारे में कहा कि वह चाहते हैं कि वामिका सोशल मीडिया एक्सपोजर पर अपने फैसले खुद लें। हालांकि, अभी वह इसके लिए वह काफी छोटी हैं इसलिए अभी उसके लिए यह फैसला हम ले रहें हैं।वामिका की तस्वीरों को न लेने के लिए दोनों ने मीडिया को धन्यवाद भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed