फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Harry Potter fame Actor Michael Gambon passed away Who Played Professor Dumbledore read

Michael Gambon: 'हैरी पॉटर' के 'डम्बलडोर' सर माइकल गैंबोन का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Thu, 28 Sep 2023 06:28 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Thu, 28 Sep 2023 06:28 PM IST
सार



 हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली है।
 

विज्ञापन
Harry Potter fame Actor Michael Gambon passed away Who Played Professor Dumbledore read
सर माइकल गैंबोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाने वाले एक्टर सर माइकल गैंबोन का निधन हो गया है। उन्होंने 82 साल की उम्र में अस्पताल में आखिरी सांस ली है। एक्टर के निधन की जानकारी उनकी पत्नी और बेटे ने दी है। उनकी मौत की खबर से न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि फैंस को भी गहरा सदमा लगा है। विदेशी मीडिया को सर माइकल गैंबोन के निधन की जानकारी उनकी पत्नी लेडी गैंबोन और बेटे फर्गस ने दी। उन्होंने कहा, “हमे सर माइकल गैंबोन के निधन की घोषणा करते हुए बहुत ज्यादा दुख हो रहा है। वो एक प्यारे पति और पिता थे।''

विज्ञापन


'हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें'
दिवंगत एक्टर की पत्नी ने आगे कहा कि, ''सर माइकल गैंबोन की मौत निमोनिया की बीमारी की वजह से हुई है। इस बीमारी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर डॉक्टर्स की लाख कोशिश के बावजूद भी हम उन्हें नहीं बचा पाए।'' उन्होंने आगे कहा कि हम चाहते हैं कि आप इस कठिन समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और आपके समर्थन और प्यार के संदेशों के लिए धन्यवाद..

विज्ञापन

Ridhi Dogra: 'जवान' में 'नर्मदा' की भूमिका निभाना चाहती थीं रिद्धि, बोलीं- काश मैं नयनतारा को रिप्लेस कर पाती

विज्ञापन
विज्ञापन

'हैरी पॉटर' से मिली पहचान
बता दें कि सर माइकल ने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि थिएटर्स में भी अपने अभिनय का परचम लहराया था। एक्टर ने पिंटर, बेकेट और एक्बोर्न के नाटकों में बेहतरीन काम किया है। माइकल गैंबोन हॉलीवुड फिल्म 'हैरी पॉटर' से दुनियाभर में मशहूर हुए थे।


यह भी पढ़ें-  Gadar 2 Vs Jawan: तारा सिंह के सिर सज गया नंबर वन मूवी का ताज, ‘गदर 2’ ने शाहरुख की ‘पठान’ को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed