फॉरेस्ट गंप के लेखक विंस्टन ग्रूम का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- फिल्म फॉरेस्ट गंप के लेखक विंस्टन ग्रूम अब इस दुनिया में नहीं रहे
- विंस्टन ग्रूम ने साल 1965 में अल्बामा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था
- विंस्टन ग्रूम ने अपने पूरे जीवन में करीब 16 किताबें लिखी थीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मशहूर और ऑस्कर विजेता फिल्म फॉरेस्ट गंप के लेखक विंस्टन ग्रूम अब इस दुनिया में नहीं रहे। 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। विंस्टन ग्रूम ने कई शानदार उपन्यास लिखे थे, जिनको काफी सराहा गया। उनके उपन्यास फॉरेस्ट गंप पर साल 1994 में फिल्म भी बनाई थी। इस फिल्म में टॉम हैंक्स मुख्य भूमिका में थे। फिल्म फॉरेस्ट गंप ने छह ऑस्कर पुरस्कार जीते थे।
विंस्टन ग्रूम के निधन की जानकारी अल्बामा की गवर्नर काय इवे ने सोशल मीडिया पर दी है। काय इवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह जानकार हैरान हूं कि अल्बामा ने अपने शानदार लेखक को खो दिया है। उन्हें फॉरेस्ट गंप के लिए हमेशा याद किया जाएगा। विंस्टन ग्रूम अमेरिका के इतिहास के शानदार पत्रकार और लेखक थे। उनके परिवार और करीबियों के लिए संवेदनाएं।'
Saddened to learn that Alabama has lost one of our most gifted writers. While he will be remembered for creating Forrest Gump, Winston Groom was a talented journalist & noted author of American history. Our hearts & prayers are extended to his family. https://t.co/ywkZfZU5mU
विज्ञापन विज्ञापन
— Governor Kay Ivey (@GovernorKayIvey) September 17, 2020
विंस्टन ग्रूम ने साल 1965 में अल्बामा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया था। विंस्टन ग्रूम साल 1965 से लेकर 1969 तक सेना की चौथी इन्फैंट्री डिवीजन का हिस्सा भी थे। इस दौरान उन्होंने वियतनाम के लिए अपनी सेवा दी थी। विंस्टन ग्रूम ने अपने पूरे जीवन में करीब 16 किताबें लिखी थीं। उनकी किताब कन्वर्सेशन विथ दी एनमी काफी चर्चित किताबों में से एक है।
पढ़ें: अपनी बायोपिक का निर्देशन करेंगी पॉप सिंगर Madonna, न्यूयॉर्क शहर की झुग्गियों से शुरू होती है इनकी कहानी