अपनी बायोपिक का निर्देशन करेंगी पॉप सिंगर Madonna, न्यूयॉर्क शहर की झुग्गियों से शुरू होती है इनकी कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
62 वर्षीय पॉप सिंगर मैडोना जल्द ही अपनी जिंदगी और करियर पर बनने वाली फिल्म का निर्देशन करने जा रही हैं। इस फिल्म का प्रमोशन मैडोना के सोशल मीडिया पर किया जा रहा है।
इस फिल्म का सह लेखन डियाब्लो कोडी ने किया है। वह ऑस्कर से भी सम्मानित हो चुके हैं। मैडोना के लिए निर्देशन का क्षेत्र नया नहीं है। वह इससे पहले 2011 में आई "डब्ल्यू. ई" फिल्म का निर्देशन कर चुकी हैं।
मैडोना अपने फैशन और लुक के लिए भी दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। एक जमाने में वह फैशन ट्रेंड सेट करती थीं। आलीशान जिंदगी जीने वालीं मैडोना के पास 34 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की कारें हैं।
वह इन दिनों ब्राजीलियन मॉडल केविन सैंपियो को डेट कर रही हैं। मैडोना दो बार शादी कर चुकी हैं। मैडोना ने पहली शादी शॉन पेन से की और दूसरी शादी गाइ रिची से। हालांकि दोनों से उनका तलाक हो गया था।