फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Film Twilight Fame Actress Kristen Stewart Marries Her Girlfriend Wedding Pictures viral

Kristen Stewart: फिल्म ‘ट्विलाइट’ फेम एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने गर्लफ्रेंड से की शादी, तस्वीरें वायरल

Mon, 21 Apr 2025 11:56 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 21 Apr 2025 11:56 AM IST
सार

हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड डायलन मेयर से शादी कर ली है। क्रिस्टन हॉलीवुड फिल्म ‘ट्विलाइट’ से मशहूर हुईं। डायलन के साथ क्रिस्टन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

विज्ञापन
Film Twilight Fame Actress Kristen Stewart Marries Her Girlfriend Wedding Pictures viral
हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट और डायलन मेयर ने की शादी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट और डायलन मेयर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि लॉस एंजिल्स में करीबी लोगों के बीच क्रिस्टन ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की है। रविवार यानी 20 अप्रैल 2025 को यह शादी हुई। 

विज्ञापन


सात साल डेटिंग करने के बाद शादी 
क्रिस्टन स्टीवर्ट और डायलन मेयर साल 2019 में रिलेशनशिप में आए, दोनों ने लगभग सात साल तक डेट किया। साल 2021 में दोनों ने अपने करीबी लोगों के बीच ही सगाई भी की थी। इसके बाद अकसर ही इन दोनों को पब्लिक इवेंट्स पर साथ देखा गया। क्रिस्टन के फैंस जानना चाहते थे कि वह शादी कब करेंगी? 

विज्ञापन
 ये खबर भी पढ़ें: Snow White: लेबनान में डिज्नी की 'स्नो व्हाइट' पर प्रतिबंध, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये लोग हुए शादी में शामिल 
टीएमजेड की एक रिपोर्ट के अनुसार स्टीवर्ट और उनकी गर्लफ्रेंड ने कोर्ट हाउस से शादी का लाइसेंस हासिल करने के बाद दोस्तों और परिवार के बीच सादे अंदाज में शादी की। इस शादी में एक्ट्रेस एशले बेन्सन और उनके पति ब्रैंडन डेविस भी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें: The Fantastic Four Trailer: ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का ट्रेलर रिलीज, नजर आया एडवेंचर-एक्शन-इमोशन 

शादी के बाद कर सकती हैं बड़ी पार्टी 
क्रिस्टन स्टीवर्ट की शादी की खबरें अब सामने आ रही हैं तो क्या वह अपने हॉलीवुड कुलीग्स को पार्टी भी देंगी। इस बात का हिंट उन्होंने साल 2022 में ही दे दिया था। एक इंटरव्यू में क्रिस्टन ने कहा था, ‘मैं जब भी शादी करूंगी तो एक बड़ी पार्टी करना चाहूंगी।’ साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि वह एक दिन अचानक शादी कर लेंगी। ऐसा ही हुआ है, 20 अप्रैल को क्रिस्टन के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी कर ली।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed