फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Odyssey Overtakes Spider Man Brand New Day At Global Box Office Reclaims No 1 Spot

बॉक्स ऑफिस: ‘द ओडिसी’ ने ‘स्पाइडर-मैन 4’ को पछाड़ा, 8वें हफ्ते में की इतनी कमाई; जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Mon, 07 Sep 2026 01:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 07 Sep 2026 01:15 PM IST
सार

Box Office: हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने एक बार फिर ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर बड़ा कमाल कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
The Odyssey Overtakes Spider Man Brand New Day At Global Box Office Reclaims No 1 Spot
फिल्म 'द ओडीसी' , ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ ने अपने आठवें हफ्ते में ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ को पीछे छोड़ दिया है। लेकिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन में अब भी ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ आगे है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
विज्ञापन


वीकएंड पर की 'स्पाइडर मैन' से ज्यादा कमाई 
8वें हफ्ते ‘द ओडिसी’ ने करीब 433.97 करोड़ की कमाई की, जबकि ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने करीब 416.95 करोड़ कमाए। इस तरह नोलन की फिल्म ने स्पाइडर-मैन को मामूली अंतर से पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन


नोलन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
  • ‘द ओडिसी’ की दुनियाभर में कमाई अब करीब 15,127 करोड़ की हो चुकी है।
  • इसी के साथ यह फिल्म क्रिस्टोफर नोलन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
  • फिल्म अब ऑल-टाइम ग्लोबल बॉक्स ऑफिस की लिस्ट में भी 14वें स्थान पर पहुंच गई है।
  • वहीं, ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ अब भी ऑल-टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर बनी हुई है।

The Odyssey Overtakes Spider Man Brand New Day At Global Box Office Reclaims No 1 Spot
फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' और 'द ओडिसी' - फोटो : सोशल मीडिया
ऑल टाइम कलेक्शन में स्पाइडर मैन आगे
भले ही इस हफ्ते ‘द ओडिसी’ ने स्पाइडर-मैन को पीछे छोड़ दिया हो, लेकिन ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ की कमाई भी शानदार बनी हुई है। फिल्म दुनियाभर में करीब 22,691 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 

फिल्म ने हाल ही में नॉर्थ अमेरिका में 8,509 करोड़ का आंकड़ा भी पार किया है। खास बात यह है कि ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने यह आंकड़ा सिर्फ 36 दिनों में पार किया, जो एक नया रिकॉर्ड है।

दोनों फिल्मों का इंडिया में कलेक्शन 
  • वहीं, भारत की बात करे, तो दोनों फिल्मों ने यहां भी धूम मचा रखी है।
  • 'द ओडिसी' ने इंडिया में 192.82 करोड़ का कलेक्शन किया है।
  • वहीं, दूसरी ओर ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’ ने 497.30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। 

ये भी पढ़ें- एमी अवॉर्ड्स 2026: ‘विडोज बे’ का जलवा, 8 अवॉर्ड जीतकर मचाई धूम; ‘द पिट’ ने भी मारी बाजी; देखें लिस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed