फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lebanon Bans Gal Gadot Disney Snow White The Reason Will Shock You

Snow White: लेबनान में डिज्नी की 'स्नो व्हाइट' पर प्रतिबंध, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Thu, 17 Apr 2025 07:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 17 Apr 2025 07:58 AM IST
सार

Gal Gadot Movie Snow White: डिज्नी की फिल्म 'स्नो व्हाइट' को लेबनॉन में प्रतिबंधित कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि इस फैसले के पीछे की वजह क्या है?

विज्ञापन
Lebanon Bans Gal Gadot Disney Snow White The Reason Will Shock You
स्नो व्हाइट - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

लेबनान ने डिज्नी की आगामी लाइव-एक्शन फिल्म 'स्नो व्हाइट' को सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने पर रोक लगा दी है। इस फैसले की वजह फिल्म में इस्त्राइल  अभिनेत्री गैल गैडोट की कास्टिंग है। फिल्म में उन्होंने दुष्ट रानी (ईविल क्वीन) का किरदार निभाया है। यह निर्णय लेबनान के गृह मंत्री अहमद अल-हज्जर ने लिया है। 

विज्ञापन

Kaafir: इस शो में 'रेप' सीन करने में दीया मिर्जा के छूट गए थे पसीने, बयां किया दर्द

विज्ञापन

Lebanon Bans Gal Gadot Disney Snow White The Reason Will Shock You
स्नो व्हाइट - फोटो : यूट्यूब
क्यों लिया गया यह फैसला?

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लेबनान की फिल्म और मीडिया निगरानी संस्था की सिफारिश के बाद यह कदम उठाया गया। गैल गैडोट लंबे समय से लेबनान की 'इजरायल बॉयकॉट लिस्ट' में शामिल हैं। बेरूत स्थित डिज्नी फिल्मों के वितरक इटालिया फिल्म्स के एक प्रतिनिधि ने इस बारे में 'वैराइटी' से बात करते हुए कहा, "गैल गैडोट अभिनीत कोई भी फिल्म लेबनान में कभी रिलीज नहीं हुई है। इस बार भी उसी नीति का पालन किया गया है।"
Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा ने महत्मा गांधी के हत्यारे को कहा- गोडसे जी, अपने बयान पर जमकर ट्रोल हुए अभिनेता

Lebanon Bans Gal Gadot Disney Snow White The Reason Will Shock You
स्नो व्हाइट - फोटो : यूट्यूब
दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति

यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब इस्त्राइल सैन्य कार्रवाई करते हुए लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बना रही हैं। इन हमलों में कई नागरिकों की जान भी गई है, जिसने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन

Lebanon Bans Gal Gadot Disney Snow White The Reason Will Shock You
स्नो व्हाइट - फोटो : यूट्यूब
गैल गडोट की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

'स्नो व्हाइट' डिज्नी की क्लासिक एनिमेटेड फिल्म का लाइव-एक्शन रीमेक है, जिसे दुनियाभर में रिलीज के लिए तैयार किया जा रहा है। गैल गैडोट को 'वंडर वुमन' जैसी फिल्मों के लिए जानी जाता है। इस फिल्म में वह नकारात्मक भूमिका में हैं। फिलहाल, गैल गैडोट के प्रतिनिधियों ने इस मामले पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed