फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra and Jennifer Lawrence Share Fun Moment Actresses Caught Whispering users giving reaction on vi

वायरल वीडियो: एक-दूसरे के कानों में फुसफुसाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा और जेनिफर लॉरेंस, यूजर ने की ये मांग

Sat, 05 Sep 2026 08:52 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Sep 2026 08:52 AM IST
सार

Priyanka Chopra And Jennifer Lawrence: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा पेरिस में एक इवेंट में नजर आईं। उन्होंने यहां अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस से बातचीत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

 

विज्ञापन
Priyanka Chopra and Jennifer Lawrence Share Fun Moment Actresses Caught Whispering users giving reaction on vi
प्रियंका चोपड़ा, जेनिफर लॉरेंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जहां भी जाती हैं लोगों का ध्यान खींच लेती हैं। वह अक्सर इंटरनेशनल इवेंट्स में जाती हैं। यही नहीं वह हॉलीवुड के बड़े कलाकारों के साथ आसानी से घुल-मिल जाती हैं। हाल ही में उन्होंने जेनिफर लॉरेंस के साथ बातचीत की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों कलाकार हाल ही में पेरिस में एक इवेंट में शामिल हुईं।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा, जेनिफर लॉरेंस का वायरल मोमेंट
  • प्रियंका चोपड़ा जेनिफर लॉरेंस पेरिस में एक इवेंट में नजर आईं। 
  • सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कलाकार हंस-हंसकर बातें कर रही हैं। 
  • प्रियंका जेनिफर के कान में कुछ फुसफुसाती हुई दिखीं। 
  • फिर हॉलीवुड एक्ट्रेस ने उनके कान की तरफ झुक कर जवाब दिया, जिससे देसी गर्ल हंसते-हंसते लोटपोट हो गईं। 
  • फैंस को यह शानदार पल अच्छा लगा है। 
  • दोनों अभिनेत्रियों ने कैमरों के लिए एक साथ पोज भी दिए।

Priyanka Chopra and Jennifer Lawrence Share Fun Moment Actresses Caught Whispering users giving reaction on vi
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
यूजर्स को पसंद आई अभिनेत्रियों की अदा
वायरल वीडियो पर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा और जेनिफर लॉरेंस एक ही फ्रेम में! एकदम स्टार पावर!' एक फैन ने एक्ट्रेस से कहा, 'प्रियंका चोपड़ा और जेनिफर, प्लीज एक मूवी करो।' एक कमेंट में लिखा था, 'पेरिस में हमारी मंदाकिनी और जेनिफर लॉरेंस।' एक फॉलोअर ने कहा, 'प्रियंका चोपड़ा का औरा है।'



अभिनेत्रियों ने खींचा ध्यान
ब्लैक-एंड-व्हाइट ड्रॉप-वेस्ट आउटफिट पहने प्रियंका चोपड़ा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपने बालों को पीछे करके बन बनाया और ब्रॉन्जी मेकअप लुक चुना। दूसरी तरफ, जेनिफर ने काले पैंटसूट में चीजों को स्टाइलिश बनाए रखा, जिसके साथ खुले, बिखरे बाल थे। दोनों अभिनेत्रियों ने मिलकर फैशन इवेंट में सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra and Jennifer Lawrence Share Fun Moment Actresses Caught Whispering users giving reaction on vi
एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस - फोटो : X
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' में नजर आने वाली हैं। इसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन हैं। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है।

जेनिफर लॉरेंस का वर्कफ्रंट
वहीं जेनिफर अपकमिंग फिल्म 'व्हाट हैपन्स एट नाइट' में दिखाई देंगी। मशहूर फिल्ममेकर मार्टिन स्कॉर्सेसी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो, मैड्स मिकेलसन, पेट्रीसिया क्लार्कसन और जेरेड हैरिस भी अहम रोल में हैं। इसकी रिलीज की तारीख का एलान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed