{"_id":"6a9e61d1a1eafca69e00b227","slug":"emmy-awards-2026-widows-bay-wins-8-awards-the-pitt-takes-home-4-in-early-ceremony-2026-09-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमी अवॉर्ड्स 2026: ‘विडोज बे’ का जलवा, 8 अवॉर्ड जीतकर मचाई धूम; ‘द पिट’ ने भी मारी बाजी; देखें लिस्ट","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एमी अवॉर्ड्स 2026: ‘विडोज बे’ का जलवा, 8 अवॉर्ड जीतकर मचाई धूम; ‘द पिट’ ने भी मारी बाजी; देखें लिस्ट
Mon, 07 Sep 2026 12:34 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:34 PM IST
सार
Emmy Awards 2026: रविवार को एमी अवॉर्ड्स की शुरुआती सेरेमनी में कई सितारों ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया। जानिए अवॉर्ड सेशन में किसने मारी बाजी और क्या सेरेमनी में क्या कुछ रहा खास।
विज्ञापन
एमी अवॉर्ड्स 2026
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को एमी अवॉर्ड्स की शुरुआती सेरेमनी आयोजित हुई। यह सेरेमनी मुख्य एमी अवॉर्ड्स से आठ दिन पहले आयोजित की गई थी। सेरेमनी में ‘विडोज बे’ और ‘द पिट’ का दबदबा देखने को मिला।
‘डीटीएफ सेंट लुइस’ ने भी जीते 6 अवॉर्ड
‘डीटीएफ सेंट लुइस’ ने लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन किया और 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके को-स्टार्स और दिग्गज एक्टर्स डेविड हार्बर और लिंडा कार्डेलिनी ने भी अपना पहला एमी अवॉर्ड जीता।
वहीं एप्पल टीवी की हॉरर-कॉमेडी सीरीज ‘विडोज बे’ ने 8 अवॉर्ड अपने नाम किए। सीरीज में मैथ्यू राइस एक छोटे से न्यू इंग्लैंड शहर के मेयर का किरदार निभाते हैं, जो सदियों पुराने एक श्राप से जूझ रहा है।
विज्ञापन
शो ने सिनेमैटोग्राफी, साउंड, म्यूजिक और प्रोडक्शन डिजाइन समेत कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते। एक्ट्रेस बेट्टी गिलपिन ने ‘विडोज बे’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस इन अ कॉमेडी का अवॉर्ड जीता।

विडोज बे
- फोटो : एक्स
‘द पिट’ का भी शानदार प्रदर्शन
- एचबीओ मैक्स की मेडिकल सीरीज ‘द पिट’ ने भी दूसरे साल अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।
- इस साल यह शो 25 नॉमिनेशन के साथ सबसे ज्यादा नॉमिनेट होने वाला शो है। पहले सीजन में इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवॉर्ड भी मिला था।
- रविवार को शो ने प्रोस्थेटिक मेकअप और बेस्ट गेस्ट एक्टर इन अ ड्रामा समेत 4 अवॉर्ड जीते।
- 73 साल के अर्नेस्ट हार्डन जूनियर ने ‘द पिट’ के लिए बेस्ट गेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता।
- यह उनका पहला एमी नॉमिनेशन था। शो में उन्होंने लूई क्लोवरफील्ड का किरदार निभाया है।
शाइलीन वुडली
- फोटो : एक्स
‘प्लुरिबस’ ने भी जीते 4 एमी
‘ब्रेकिंग बैड’ के क्रिएटर विंस गिलिगन की एप्पल टीवी सीरीज ‘प्लुरिबस’ ने भी 4 अवॉर्ड जीते। शो को एडिटिंग, प्रोडक्शन डिजाइन और साउंड मिक्सिंग जैसी कैटेगरी में अवॉर्ड मिले।
शाइलीन वुडली ने जीता पहला एमी
एक्ट्रेस शाइलीन वुडली ने ‘पैराडाइज’ में अपनी भूमिका के लिए बेस्ट गेस्ट एक्ट्रेस इन अ ड्रामा का अवॉर्ड जीता। यह उनका पहला एमी अवॉर्ड है।
वहीं निकोलस केज की सीरीज ‘स्पाइडर नोयर’, जिसे अमेजन प्राइम वीडियो ने पिछले हफ्ते सिर्फ एक सीजन के बाद कैंसिल कर दिया था, ने 5 एमी अवॉर्ड जीते। इनमें विजुअल इफेक्ट्स और स्टंट्स के अवॉर्ड भी शामिल हैं।

रॉब रीनर
- फोटो : एक्स
रॉब रीनर को मिला मरणोपरांत सम्मान
बैड बनी ने भी जीता पहला एमी
सिंगर बैड बनी ने भी अपने करियर का पहला एमी अवॉर्ड जीता। उन्हें उनके सुपर बाउल हाफटाइम शो के लिए सम्मानित किया गया। इस शो ने शनिवार को आयोजित हुई पहली सेरेमनी में कुल 7 अवॉर्ड जीते।
- इस समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब रॉब रीनर को ‘द बेयर’ में उनके काम के लिए बेस्ट गेस्ट एक्टर इन अ कॉमेडी का अवॉर्ड दिया गया।
- जैसे ही उनका नाम अनाउंस हुआ, उन्हें सम्मान देने के लिए दर्शकों ने लंबे समय तक तालियां बजाईं।
- उनकी दोस्त और ‘द बेयर’ की को-स्टार जेमी ली कर्टिस भी इस दौरान मौजूद थीं।
- रेनर ने इससे करीब 50 साल पहले ‘ऑल इन द फैमिली’ में अपनी एक्टिंग के लिए दो एमी अवॉर्ड जीते थे।
बैड बनी ने भी जीता पहला एमी
सिंगर बैड बनी ने भी अपने करियर का पहला एमी अवॉर्ड जीता। उन्हें उनके सुपर बाउल हाफटाइम शो के लिए सम्मानित किया गया। इस शो ने शनिवार को आयोजित हुई पहली सेरेमनी में कुल 7 अवॉर्ड जीते।
एमी अवॉर्ड्स 2024
- फोटो : एक्स- टेलीविजन एकेडमी
कब होगा मुख्य एमी अवॉर्ड्स?
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: 'यह कुछ दिव्य है', वरुण धवन ने फिल्म की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर लोगों से की ये अपील
- शनिवार और रविवार की शुरुआती सेरेमनी को एडिट करके 12 सितंबर को एफएक्सएक्स पर प्रसारित किया जाएगा और अगले दिन हुलू पर स्ट्रीम किया जाएगा।
- वहीं मुख्य एमी अवॉर्ड्स की सेरेमनी 14 सितंबर को पीकॉक थिएटर में होगी।
- इसे एनबीसी पर लाइव प्रसारित किया जाएगा और पीकॉक पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: 'यह कुछ दिव्य है', वरुण धवन ने फिल्म की जमकर की तारीफ, वीडियो शेयर कर लोगों से की ये अपील