फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   The Fantastic Four First Steps Hollywood Film Official Trailer Movie Release In Theaters 25 July

The Fantastic Four Trailer: ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का ट्रेलर रिलीज, नजर आया एडवेंचर-एक्शन-इमोशन

Thu, 17 Apr 2025 11:15 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 17 Apr 2025 11:15 PM IST
सार

‘द फैंटास्टिक फोर’ नाम से हॉलीवुड में सुपरहीरो वाली फिल्म पहले भी बन चुकी है। इन्हीं कैरेक्टर्स पर कॉर्टून फिल्में भी बनी हैं। जल्द ही फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ भी रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। 

विज्ञापन
The Fantastic Four First Steps Hollywood Film Official Trailer Movie Release In Theaters 25 July
फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का एक सीन - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

हाल ही में हॉलीवुड की फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का ट्रेलर रिलीज हुआ। इसके टीजर ने जहां दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी, वहीं अब ट्रेलर ने हंगामा ही कर दिया है। सुपरहीरो वाली फिल्में पसंद करने वाले दर्शक इसके ट्रेलर को देखकर खुश हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला है। जानिए क्या खास है फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ के ट्रेलर में। 

विज्ञापन


सुपरहीरो फिल्म का पूरा मसाला 
सुपरहीरो वाली फिल्मों को पसंद करने वाला एक बड़ा दर्शक वर्ग दुनिया ही नहीं भारत में भी मौजूद है। स्पाइड मैन, सुपरमैन, आयरन मैन जैसे सुपरहीरो पर कई हॉलीवुड फिल्में बनी हैं। इनके अलावा चार अलग-अलग सुपरहीरो को एक साथ लाकर एक फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर’ भी दर्शकों को देखने को मिली। इसी सीरीज की एक फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ जल्द रिलीज होगी। यह फिल्म दुनिया भर में 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ घंटों में मिले इतने व्यूज 
फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ का ट्रेलर रिलीज हुए चंद ही घंटे गुजरे हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। कुछ ही घंटों में इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर 23 लाख व्यूज मिले हैं। दर्शकों को ट्रेलर में एक डायलॉग ‘हम परिवार की तरह इस मुश्किल का सामना करेंगे’ वाला डायलॉग सबसे ज्यादा पसंद आया है। यह फिल्म एक साथ रहने की ताकत, लोगों की मदद करने की कहानी को बहुत ही खूबसूरती से कहती है। 

क्या है फिल्म की कहानी 
फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ की कहानी की बात की जाए तो इसमें चार एस्ट्रोनॉट्स हैं, जो एक स्पेस मिशन पर जाते हैं और एक हादसे का शिकार होते हैं। जब वह धरती पर लौटते हैं, उनका जीवन बदल चुका होता है, हर एक के पास अलग-अलग सुपरपावर होती हैं। इन सुपरपावर से ये सुपरहीरो बनते हैं और अपने देश, दुनिया की रक्षा बुरे लोगों से करते हैं। फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर-फर्स्ट स्टेप’ में भी इन चारों सुपरहीरो के सामने नई चुनौती होगी, जिसका सामना ये एक परिवार की तरह करेंगे। फिल्म में दर्शकों के लिए भरपूर एक्शन, एडवेंचर, इमोशन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed