क्रिस्टोफर नोलन के चाहने वालों को बड़ा झटका, फिल्म 'टेनेट' की रिलीज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड के जाने- माने फिल्म निर्माता और निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की आने वाली साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'टेनेट' के रिलीज की तारीख को एक बार फिर से बदल दिया गया है। इस फिल्म की ओरिजिनल रिलीज की तारीख 17 जुलाई तय होने के बाद यह तीसरा मौका है जब फिल्म को किसी दूसरी तारीख को रिलीज करने की बात कही गई हो। अब यह फिल्म इसकी प्रोडक्शन कंपनी के रिलीज कैलेंडर से ही बाहर हो गई है।
क्रिस्टोफर नोलन की लोकप्रियता पूरी दुनिया भर में है इसलिए निर्माताओं की कोशिश है कि इस फिल्म को ऐसे वक्त पर रिलीज किया जाए जब लगभग हर देश में सिनेमाघर खुल जाएं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को शुरुआत में 17 जुलाई को रिलीज करने का फैसला किया था। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद इस फिल्म की तारीख में पहली बार बदलाव किया गया और निर्माताओं ने नई तारीख 31 जुलाई घोषित की।
जब कोरोना वायरस का कहर दुनिया में तेजी से बढ़ रहा था तो टेनेट के निर्माताओं ने इसकी तारीख को जुलाई से आगे बढ़ाकर 12 अगस्त कर दिया। अब यह तय नहीं है कि इस फिल्म को कब रिलीज किया जाएगा? हालांकि, स्टूडियो की तरफ से जारी किए गए बयान के हिसाब से इस फिल्म के रिलीज का फैसला अब हालात सुधरने के बाद ही लिया जाएगा।
टेनेट का निर्माण हॉलीवुड की जानी-मानी फिल्म निर्माता कंपनी वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। कंपनी के चेयरमैन टॉबी एमेरिक ने कहा, 'हम क्रिस्टोफर नोलन की इस दिमाग को घुमा देने वाली ओरिजिनल फीचर फिल्म 'टेनेट' को इसी साल एक नई तारीख के साथ रिलीज करेंगे। इस तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। हमारा लक्ष्य है कि क्रिस्टोफर की लोकप्रियता के साथ यह फिल्म उनके हर प्रशंसक तक पहुंचे। साथ ही हम यह भी चाहते हैं कि इस फिल्म के माध्यम से हमारे सिनेमाघरों के मालिकों के अंदर भी सकारात्मकता पैदा हो।'
पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं पॉप सिंगर निकी मिनाज, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें