प्रेग्नेंट हैं पॉप सिंगर निकी मिनाज, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉप सिंगर निकी मिनाज गर्भवती हैं। उन्होंने बेबी बंप के साथ तस्वीरें साझा कर प्रेग्नेंसी की जानकारी अपने फैंस को दी है। निकी और उनके पति केनेथ पेटी अपने पहले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक हैं। निकी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
निकी ने तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा- 'प्यार, शादी, बच्चा...एक्साइटमेंट और आभार से भरी हुई हूं। आपकी शुभकामनाओं के लिए थैंक्यू'। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। निकी ने क्वीन रेडियो शो के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि वह केनेथ संग कई साल से रिलेशनशिप में हैं।
याद दिला दें कि इससे पहले निकी एमिनम (Eminem) के साथ रिलेशनशिप में थीं। फैंस को इनके प्यार की भनक तब लगी थी जब एमिनम के सुपरहिट गाने 'बिग बैंक' में निकी ने गेस्ट अपीयरेंस दी थी। निकी को 2011 से 2016 के बीच 10 बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। उन्हें पहला ग्रैमी अवॉर्ड 2012 में माय चिक बैड के लिए मिला था।
And finally, the Virgin Mary by #DavidLaChapelle 🙏
A post shared by Barbie (@nickiminaj) on
A post shared by Barbie (@nickiminaj) on