{"_id":"d12c7b56-07d1-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"chef-jamie-oliver-to-make-dinner-for-pitt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलिवर तैयार करेंगे पिट का डिनर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
ओलिवर तैयार करेंगे पिट का डिनर
लंदन/आईएएनएस
Updated Wed, 26 Sep 2012 05:30 PM IST
विज्ञापन
हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट ने क्रिसमस पर अपने व अपने परिवार के लिए भोजन पकाने के लिए सेलेब्रिटी शेफ जेमी ओलिवर को आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
अड़तालीस वर्षीय पिट लम्बे समय से ओलिवर के मित्र हैं। वह चाहते हैं कि ओलिवर उनके लंदन स्थित घर की रसोई में अपनी पाक कला का परिचय दें। ओलिवर पिट, उनकी मंगेतर एंजेलिना जोली व उनके छह बच्चों के लिए रात्रिभोज तैयार करेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, "ओलिवर क्रिसमस पर रात्रिभोज तैयार करने में मदद के लिए पिट के घर पहुंचेंगे।"
गौरतलब है कि पिछले साल पिट ने ओलिवर से पाक कला सीखने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।