जहाज पर स्टंट कर रहे थे कनाडा के रैपर, हजारों फिट ऊंचाई से गिरने से हुआ निधन
खबरों की मानें तो जॉन जेम्स मैकमुरेय अपने गानों में खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं। बताया जा रहा है कि वह ऐसा ही स्टंट से भरा गाना शूट कर रहे थे। जॉन जेम्स मैकमुरेय के निधन की जानकारी उनके मैनेजर ने दी है। मैनेजर ने बताया कि जॉन जेम्स मैकमुरेय जिस समय जहाज की विंग पर स्टंट कर रहे थे उस समय गलत तरीके से चलने की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Jon James (@jonjames) on
पायलेट ने जहाज को संतुलित करते की कोशिश की, लेकिन तब तक जॉन जेम्स मैकमुरेय का जहाज से हाथ छूट चुका था। मैनेजर न बताया कि जॉन जेम्स मैकमुरेय ने पैराशूट भी पहना हुआ था। लेकिन वह पैरशूट समय रहते नहीं खुला जिसके चलते उनका निधन हो गया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।