फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Breast Cancer Survivor Celebrities

एंजेलिना की तरह इन्होंने भी लड़ी ब्रेस्ट कैंसर की जंग

Thu, 16 May 2013 04:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 16 May 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
Breast Cancer Survivor Celebrities

हाल ही में हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जॉली को ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए डबल मासटेक्टॉमी ऑपरेशन करवाना पड़ा जिसमें उन्होंने अपने दोनों स्तनों को हटवा कर इंप्लांट करवाएं हैं।

विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानते हैं एंजेलिना जॉली एकमात्र ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने ब्रेस्ट कैंसर को मात दी है बल्कि इससे पहले भी कई हॉलीवुड अभिनेत्रियों ने ब्रेस्ट कैंसर की जंग लड़ी है।
विज्ञापन


क्रिस्टीना एप्पलगेट
angelina jolieअभिनेत्री क्रिस्टीना एप्पलगेट को भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। क्रिस्टीना बताती हैं कि ब्रेस्ट कैंसर के बारे में पता चलने के बाद वे कई बार रो भी पड़ती थी तो कई बार वे बेहद गुस्सा हो जाती थी तो कई बार बहुत अपसेट हो जाती थी। लेकिन शायद ये सब ट्रीटमेंट का प्रभाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन






सिंथिया निक्सन
angelina jolieहॉलीवुड फिल्म ‘सेक्स एंड दी सिटी’ में अभिनय कर चुकी सिंथिया निक्सन भी ब्रेस्ट कैंसर से जूझी थी। ‘सेक्स एंड दी सिटी’ में मिरांडा होब्स का किरदार निभा चुकी सिंथिया को ब्रेस्ट में ट्यूमर था।

हालांकि सिंथिया शुरूआत में अपनी बीमारी से काफी घबरा गई थीं और सिंथिया ने इस बात को 2 सालों तक छुपाए रखा। लेकिन और महिलाओं को इससे जूझने के लिए प्रेरणादायक रूप में सिंथिया ने अपने कैंसर के बारे में सबको बताया।

डैम मैगी स्मिथ
'हैरी पॉटर' फिल्म में प्रोफेसर मैक'गोनेगल का किरदार निभा चुकी 76 वर्षीय स्मिथ को फिल्म के दौरान ही इस बात का पता चला था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर हैं।

स्मिथ ने कीमोथेरेपी और रेडिएशन थेरेपी के जरिए ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवाकर ट्यूमर को दूर किया।



किम नोवाक



angelina jolieहॉलीवुड की अभिनेत्री किम नोवाक ने भी ब्रेस्ट कैंसर को झेला। हांलाकि किम को कैंसर की पहली स्टेज पर ही पता चल गया था इसीलिए किम को इलाज में बहुत अधिक समय नहीं लगा।






एडी फाल्को

angelina jolieहॉलीवुड अभिनेत्री फाल्को को भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी। हिट शो 'द सोपरानोस' में काम कर चुकी एडी फाल्को बताती हैं कि इस शो के दौरान ही मुझे पता चला था कि मुझे ब्रेस्ट कैंसर है। लेकिन जब भी मुझसे कोई पूछता था कि मैं कैसी हूं तो मैं यही जवाब देती थी कि मैं बहुत डरी हुई हूं और अच्छा महसूस नहीं कर रही हूं।
फाल्को बताती हैं कि मेरे सारे बाल झड़ गए थे, लेकिन सबकुछ भूलकर मैं फिर भी काम के लिए तैयार रहती थी।


जैकलीन स्मिथ

angelina jolieअमेरिकन एक्ट्रेस जैकलीन स्मिथ ब्रेस्ट कैंसर से जूझ चुकी हैं, ऐसे में वे एडवाइस देती हैं कि ऐसे समय में कभी भी अपने आपको अकेले नहीं समझना चाहिए। वे कहती हैं कि, मुझे लगता है इसके ट्रीटमेंट के दौरान आपका परिवार, दोस्त और अन्य महिलाएं आपको इससे उबरने में बहुत मदद कर सकती है।




रॉकस्टार शेरिल

angelina jolieमशहूर रॉकस्टार शेरिल को भी ब्रेस्ट कैंसर था लेकिन शेरिल ने अपने ब्रेस्ट रिमूव नहीं करवाए बल्कि उन्होनें लगभग दो महीने का ट्रीटमेंट लेकर, रेडिएशन थैरेपी करवाकर और प्राकृतिक चिकित्सा की मदद से ब्रेस्ट कैंसर से निजात पाई।





मेलिसा एथरिज

अमेरिकी सिंगर ने ब्रेस्ट कैंसर से कीमोथैरेपी और रेडिएशन थैरेपी के जरिए निजात पाई। मेलिसा ने इस कैंसर से छुटकारा पाकर अपने अनुभवों को अपने गाने ‘आय रन फॉर लाइफ’ में बांटा।

मेलिसा का ये गाना बहुत मशहूर हुआ।


ओलिंपिक स्केटर डोरोथी हामिल


angelina jolieइसके अलावा स्केटिंग की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुकी अमेरिकी ओलिंपिक स्केटर डोरोथी हामिल को भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। डोरोथी ने भी ब्रेस्ट कैंसर से सफलता पूर्वक निजात पा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed