फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina jolie expressed grief for people of India who are suffering in pandemic

एंजेलिना जोली: महामारी झेल रहे भारतीयों के लिए अभिनेत्री ने जताया दुख, कहा- मेरे पास शब्द नहीं है

Thu, 10 Jun 2021 12:15 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 10 Jun 2021 12:15 AM IST
सार

  • एंजेलिना जोली ने भारतवासियों के कोरोना की लड़ाई में दिखाया सपोर्ट
  • एंजेलिना ने कहा कि भारत का दुख देखकर उनके पास व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है
  • हॉलीवुड ही नहीं भारत में भी बहुत पसंद की जाती हैं एंजेलिना

विज्ञापन
Angelina jolie expressed grief for people of India who are suffering in pandemic
एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश कोरोना की दूसरी लहर से जंग लड़ रहा है और स्थिति अब पहले से बेहतर होती नजर आ रही है। हालांकि ये लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और हमें ऐसी ही मजबूती के साथ इसका सामना करना है।  पिछले दो महीने में भारत ने कोरोना का सबसे विकराल रूप देखा है। वहीं विदेशों से भी हमारे देश के लिए इस कठिन समय को काटने और मजबूती से खड़े रहने की बात कही गई है। हाल ही में हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा एंजोलिना जोली ने भी भारत के लिए अपना दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि भारतवासी जिस पीड़ा और दुख से गुजर रहे हैं उसे व्यक्त करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। 

विज्ञापन


अब हर दिन ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीनेटेड हो रहे हैं और कोरोना की रफ्तार भी धीमी पड़ती दिख रही है। एक तरफ हमारे देश में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने की बात कही जा रही है वहीं विदेशी सितारे भी भारत को अपना सपोर्ट दिखा रहे हैं। रिज विदरस्पून, कैमिला केबेलो, विल स्मिथ के बाद अब एंजेलिना ने भी भारत को अपना सपोर्ट दिखाया है।एक चैनल से बात करते हुए एंजेलिना ने कहा कि, 'बहुत भारी मन से मैं ये भारत के लोगों के लिए कहना चाहूंगी कि मेरे पास शब्द नहीं है ये बताने के लिए उनकी पीड़ा देखकर मुझे कितना दुख हो रहा है'। बता दें कि एंजेलिना हॉलीवुड की बड़ी स्टार तो हैं हीं साथ ही भारत में भी उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं है।

विज्ञापन

Angelina jolie expressed grief for people of India who are suffering in pandemic
बैड पिट और एंजेलिना जोली - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें एंजेलिना की निजी जिंदगी की तो कुछ समय पहले एंजेलिना अपने पूर्व पति ब्रैड पिट के साथ बच्चों की कस्टडी को लेकर चर्चा में थी। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के बीच बच्चों की कस्टडी के लिए बीते पांच साल से कानूनी दांव-पेंच चल रहा था। इसके बाद कोर्ट ने ब्रैड पिट और एंजेलिना को बच्चों की ज्वॉइंट कस्टडी सौंप दी है। एंजेलिना जोली ने 2016 में तलाक की अर्जी दायर की थी, तभी से दोनों के बीच बच्चों की कस्टडी को लेकर लड़ाई शुरू हो गई थी। इस केस की सुनवाई के लिए एक प्राइवेट जज को हायर किया गया था। जज ने ब्रैड पिट के हक में फैसला सुनाया है और एंजेलिना इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं और अपनी नाराजगी जाहिर की है। 

बता दें कि एंजेलिना नहीं चाहती थीं कि ब्रैड पिट को बच्चों की कस्टडी मिले वहीं इस फैसले से ब्रैड की खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्हें बच्चों के साथ अब ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। ब्रैड और एंजेलिना 6 बच्चों के माता-पिता हैं। इनमें से तीन उनके बायोलॉजिकल बच्चे हैं, जबकि 3 को उन्होंने गोद लिया था। कपल का सबसे बड़ा बच्चा मैडोक्स 19 साल का है, जिस पर यह फैसला लागू नहीं होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed