फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Angelina Jolie and Brad Pitt put their divorce on hold

Big Twist! क्या इस वजह से नहीं होगा ब्रैंजलीना का तलाक

Fri, 11 Aug 2017 02:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Fri, 11 Aug 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
Angelina Jolie and Brad Pitt  put their divorce on hold
ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली

हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट के अलग होने की खबरें जब सामने आई थीं तब पूरी दुनिया के फैंस इस बात से बेहद हैरान हुए थे लेकिन अब हॉलीवुड के सबसे चर्चित और पंसदीदा कपल ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। यूएस वीकली मैगजीन के अनुसार दोनों ने फिलहाल तलाक की लीगल प्रोसिडिंग को होल्ड पर कर दिया है।

विज्ञापन


मैगजीन को एक सोर्स ने बताया कि दोनों ने तलाक  के लिए कोई आगे की कार्यवाही नहीं की है और किसी को नहीं लगता इसमें आगे कुछ होने वाला है। दोनों तलाक को लेकर सहज नहीं हैं और यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्होंने तलाक का फैसला लेकर सही काम किया है या नहीं।
विज्ञापन


दोनों के एक करीबी दोस्त का कहना है कि एंजेलिना, पिट के पास वापस जाने को लेकर विचार कर रही हैं क्योकिं तलाक की अर्जी डालने के बाद से काफी चीजें बदल गई हैं। पिट 'आत्म सुधार' कर रहे हैं और उनके इस बदलते हुए स्वभाव ने एंजेलिना का माइंड शायद बदल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शॉवर में रोती हैं एंजेलिना जोली, जानेंं क्यों


हांलाकि जोली या पिट के प्रतिनिधियों ने सुलह को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

आपको बता दें कि हाल ही में हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली ने इस बात का खुलासा किया था कि पिछले साल हॉलीवुड एक्टर और अपने पति ब्रैड पिट से तलाक लेने की अर्जी देने के बाद से वो हाइपरटेंशन और बेल्स पाल्सी नामक गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं।

वहीं एक बयान में अपनी गलती को स्वीकारते हुए ब्रैड पिट ने भी कहा था कि वह एंजेलिना को तलाक नहीं देंगे एंजेलिना से अलग होना उनके लिए मरने जैसा हो गया है।

एंजलिना ने सितंबर 2016 में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। दोनों साल 2014 से रिलेशन में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed