फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   American Rapper Kanye West Peeing on a Grammy Award video goes viral

रैपर कान्ये वेस्ट ने किया ग्रैमी अवॉर्ड का अपमान, वीडियो वायरल होने के बाद हुई आलोचना

Fri, 18 Sep 2020 03:49 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 18 Sep 2020 03:49 PM IST
सार

  • कान्ये वेस्ट पर ग्रैमी अवॉर्ड का अपमान करने का आरोप है।
  • ग्रैमी अवॉर्ड की ट्रॉफी कमोड के पॉट पर पड़ी नजर आई है

विज्ञापन
American Rapper Kanye West Peeing on a Grammy Award video goes viral
कान्ये वेस्ट - फोटो : Splash News Online

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल मशहूर गायक और रैपर कान्ये वेस्ट इन दिनों आलोचना का सामना कर रहे हैं। उन पर ग्रैमी अवॉर्ड का अपमान करने का आरोप है। दरअसल उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ग्रैमी अवॉर्ड की ट्रॉफी कमोड के पॉट पर पड़ी नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस ट्रॉफी पर कोई शख्स टॉयलेट करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।  

विज्ञापन


इस वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट में लिखा है 'यकीन मानिए..मैं रुकने वाला नहीं हूं।' सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर इस वीडियो को देखने के बाद कान्ये वेस्ट की आलोचना कर रहे हैं। ग्रैमी अवॉर्ड विजेता गायिका डायने वारेन ने भी कान्ये वेस्ट की आलोचना की है। 
विज्ञापन



उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'कितनी नीचता और असम्मान की बात है। यह आपके साथियों द्वारा आपको आपके काम के लिए सम्मान से दिया गया था। यह उनके लिए अफसोस की बात है। मैंने एक ग्रैमी जीता है। मैं हमेशा आभारी और विनम्र हूं कि मेरे साथियों ने मुझे इसके योग्य पाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

emma ने लिखा, 'उम्मीद नहीं की थी कि ट्विटर खोलूंगी और एक ग्रैमी अवॉर्ड पर कान्ये वेस्ट को टॉयलेट करते हुए देखूंगी, लेकिन यहां हैं हम।' सोशल मीडिया पर और भी कई सितारों ने कान्ये वेस्ट के इस वीडियो की आलोचना की है। कई सोशल मीडिया यूजर भी उनके इस वीडियो को गलत बता रहे हैं। 
 


पढ़ें: फॉरेस्ट गंप के लेखक विंस्टन ग्रूम का निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed