Shah Rukh Khan: हॉलीवुड की ये स्टार शाहरुख खान के नेकलेस की हुई दीवानी, बोलीं- ‘मुझे उनके बारे में पहली बार…’
Shah Rukh Khan: हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने न्यूयॉर्क में आयोजित हुए दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला में शिरकत की थी। उनके लुक ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। अब हॉलीवुड की ये स्टार किंग खान के नेकलेस की दीवानी हो गई है।
विस्तार
बीते दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेट गाला का आयोजन हुआ, जिसमें भारतीय सितारों ने जलवा बिखेरा। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के लुक ने भारत ही नहीं विदेशी सितारों को भी मुरीद बना लिया। इसी कड़ी में हॉलीवुड स्टार क्लो कार्दशियन, जो किम कार्दशियन की बहन हैं। वो अभिनेता के लुक की दीवानी हो गईं और उन्होंने शाहरुख की तारीफों में पुल बांधे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा।
शाहरुख के नेकलेस की हुईं दीवानी
अमेरिकन टीवी एक्ट्रेस क्लो कार्दशियन ने अपने स्नैपचैट स्टोरी में शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें शेयर कर उनकी तारीफ की हैं। उन्होंने किंग खान के बारे में लिखा, ‘और निश्चित रूप से मैं ‘K’ नेकलेस की फैन हूं।’ इसके आगे उन्होंने बताया, ‘वह शानदार लग रहे थे, और यह देखना बहुत अच्छा है कि कैसे प्रतिभाशाली डिजाइनर दुनिया भर से अपनी संस्कृति और फैशन के तत्वों को इवेंट की थीम के साथ शामिल करते हैं।’
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Stars Controversy: 'मेट गाला 2025' में बॉलीवुड सितारों का दिखा जलवा, सोशल मीडिया झेलनी पड़ी ट्रोलिंग
शाहरुख खान के बारे में कब पता चला?
आगे क्लो कार्दशियन ने बताया, ‘भारतीय डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा तैयार किए गए उनके लुक में भारतीय मेन्सवियर के डिजाइन तत्व शामिल किए गए हैं।’ इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘मुझे किंग खान को मेट गाला में देखकर बहुत अच्छा लगा। वह इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले पहले पुरुष बॉलीवुड अभिनेता हैं। मुझे उनके बारे में पहली बार तब पता चला जब मैं पिछले साल किम कार्दशियन के साथ भारत आई थी।’
यह खबर भी पढ़ें: Saru: राजस्थान के कठपुतली कलाकारों ने लूट ली मुंबई की ये महफिल, अब कबड्डी चैंपियन बनने जा रही आईएएस
क्या था शाहरुख खान का मेट गाला लुक
मेट गाला में शाहरुख खान ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए आउटफिट में अपना डेब्यू किया था। शाहरुख ब्लैक डैंडी लुक में नजर आए थे। इस लुक में ब्लैक सूट के साथ शाहरुख ने ज्वेलरी भी कैरी की थी। वो दोनों हाथों की उंगलियों में अंगूठी पहने थे और एसआरके ने के लिखा हुआ नैकलेस भी पहना था। उनका ये लुक काफी वायरल हुआ।