Saru: राजस्थान के कठपुतली कलाकारों ने लूट ली मुंबई की ये महफिल, अब कबड्डी चैंपियन बनने जा रही आईएएस
Saru: ‘दो चुटकी सिंदूर’, ‘दीया बाती और हम’, ‘ये उन दिनों की बात है’ और ‘सजन घर जाना है’ जैसे हिट टीवी धारावाहिकों के निर्माता शशि और सुमीत मित्तल ने कबड्डी चैंपियन सरू की कहानी पर इसी नाम से एक नया धारावाहिक बनाया है।
विस्तार
यूपीएससी की आईएएस परीक्षा के नतीजे आए अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं और ऐसे में सामने आ रही है कहानी एक ऐसी कबड्डी चैंपियन की जो जिला कलेक्टर बनकर गरीबों की जिंदगी बदल देना चाहती है। इस कबड्डी चैंपियन का नाम है, सरू और यहां मुंबई में सरू की एक झलक देखने को जुटे लोगों को जब बोनस के रूप में राजस्थान से आए कठपुतली कलाकारों की जबर्दस्त लोककला देखने को मिली तो वे दंग रह गए। कठपुतली के जरिये कहानी कहने का ऐसा प्रयोग यहां शहर के लोगों ने पहले कम ही देखा था।
‘दो चुटकी सिंदूर’, ‘दीया बाती और हम’, ‘ये उन दिनों की बात है’ और ‘सजन घर जाना है’ जैसे हिट टीवी धारावाहिकों के निर्माता शशि और सुमीत मित्तल ने इसी कबड्डी चैंपियन सरू की कहानी पर इसी नाम से एक नया धारावाहिक बनाया है। वह कहते हैं, “हर बार हमने मिलकर कुछ खास रचा है। हमारी नई पेशकश ‘सरू‘ एक गांव की लड़कीकी दिल छू लेने वाली कहानी है, जो तमाम रूढ़ियों को तोड़ते हुए अपनी अलग राह बनाती है। हम इस सफर को दर्शकों के साथ साझा करनेको लेकर बेहद उत्साहित हैं और हमें पूरा यकीन है कि यह कहानी लोगों के दिलों को छुएगी और उन्हें हमारी यह कोशिश रूर पसंद आएगी।‘‘
धारावाहिक में सरू का किरदार निभा रहीं मोहक मटकर अपने इस पहले लीड रोल को लेकर खासी उत्साहित हैं। वह कहती हैं, “यह मेरी पहली लीड भूमिका है और मुझे यह कहना चाहिए कि जब मैंने शो की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मुझे पता था कि यह वो कहानी है, जिसका हिस्सा मैं बनना चाहती थी! 'सरू' सिर्फ एक शो या किरदार नहीं है। वह सहनशीलता और अटूट हौसले का प्रतीक है। मुझे उम्मीद है कि मैं 'सरू' और उसके मुश्किल सफर के जरिए दूसरों को भी अपनी आवाज खोजने के लिए प्रेरित कर सकूंगी।”
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर पर बनेगी फिल्म, निर्माताओं ने शेयर किया पहला पोस्टर
शो में दूसरे कलाकारों में से शगुन पांडे के मुताबिक, 'सरू' एक ऐसी कहानी है जो सपनों को पूरा करने की राह दिखाती है। वह मानते हैं कि धारावाहिक में उनका किरदार 'वेद' दर्शकों के लिए एक ताजगी भरा सरप्राइज होगा, क्योंकि यह अब तक निभाए गए उनके किसी भी किरदार से अलग है। इस मौके पर अभिनेत्री अनुष्का मर्चंडे ने कहा, “ये एक ऐसी कहानी है जो लोगों को सपनों की राह में आने वाली मुश्किलों के बारे में सोचने पर मजबूर करेगी। मेरा किरदार धारावाहिक में स्याह किरदार जैसा है और वह अपनी असुरक्षाओं और इच्छाओं के चलते हर बार सरू के रास्ते में रुकावट डालने की कोशिश करेगी।”
Rashmika Mandanna: 'मैं फिर लेट हो गई विज्जू', रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर रश्मिका का पोस्ट