फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Heeramandi actress Aditi Rao Hydari got engaged to Siddharth at her 400 year old family temple

Aditi Rao Hydari: 400 साल पुराना मंदिर बना अदिति-सिद्धार्थ की सगाई का साक्षी, 'हीरामंडी' अभिनेत्री का खुलासा

Wed, 01 May 2024 08:32 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 01 May 2024 08:32 PM IST
सार

अदिति राव हैदरी फिलहाल 'हीरामंडी' वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। इस साल मार्च में उन्होंने गुपचुप तरीके से अभिनेता सिद्धार्थ के साथ सगाई कर ली थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने सगाई को लेकर बात की है।
 

विज्ञापन
Heeramandi actress Aditi Rao Hydari got engaged to Siddharth at her 400 year old family temple
अदिति-सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में नजर आ रही हैं। उन्होंने इस साल अभिनेता सिद्धार्थ के साथ सगाई की है। सिद्धार्थ साउथ के जाने-माने अभिनेता है। दोनों पिछले कुछ सालों से प्रेम संबंध में थे। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान अदिती ने सिद्धार्थ के साथ अपनी सगाई को लेकर जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि ये उनके पारिवारिक प्राचीन मंदिर पर हुआ, जिसका इतिहास 400 वर्षों से भी पुराना है।

विज्ञापन


सगाई पर बोलीं अदिति
अदिति और सिद्धार्थ ने अपने इस प्रेम संबंध को बहुत गोपनीय रखा था। दोनों कलाकारों ने कभी भी मीडिया में अपने संबंधों को लेकर बातचीत नहीं की। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया। इस साल मार्च के महीने में दोनों ने सगाई कर ली थी, लेकिन उसको भी दुनिया से काफी समय तक छिपाए रखा था। अब अभिनेत्री ने अपनी सगाई को लेकर कुछ जानकारियां साझा की हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने गुपचुप तरीके से सगाई करने पर बात की है। उन्होंने बताया कि उनकी इच्छा थी कि वह अपने परिवार की 400 साल पुरानी मंदिर में पूजा करने के बाद सगाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)


सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
इंटरव्यू में आगे बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के कहने पर सगाई को सार्वजनिक किया है। उन्होंने बताया, 'हमारे रिश्ते को लेकर चल रहे अफवाहों के बीच मां को लगातार मैसेजेस आते थे। लोग मां से हमारे रिश्ते के बारे में जानना चाहते थे। जिसके बाद उनके कहने पर हमने अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने का फैसला किया'। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर सिद्धार्थ के साथ एक तस्वीर साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, उन्होंने हां कहा, मैंने हां कहा।
Haathi Mere Saathi Release Day: ‘काका’ ने दिया सलीम जावेद को सबसे बड़ा मौका, मो. रफी के गाने पर खूब रोए दर्शक
'हीरामंडी' में आ रही हैं नजर
अदिति दो शाही खानदान से आती हैं, वहीं एक सामान्य परिवार से आते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अदिति 'वजीर','मर्डर' और 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की डेब्यू वेब सीरीज 'हीरामंडी' में भी नजर आ रही हैं। इस सीरीज में उनके साथ मनीषा कोईराला, सोनाक्षी सिन्हा, शेखर सुमन आदि कलाकार भी नजर आ रहे हैं। 
Bollywood Actors: छोटे किरदार से धमाल मचाकर छाए ये सितारे, आज मुख्य भूमिका से जीतते हैं दिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed