Heeramandi: 'आलमजेब' को भंसाली ने दी थी दिल से अभिनय करने की सलाह, 'हीरामंडी' के इस अभिनेता ने तोड़ी चुप्पी
शर्मिन सहगल 'हीरामंडी' में अपने अभिनय को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। सीरीज में वह आलमजेब के किरदार में नजर आई हैं। अब जेसन शाह ने बताया है कि भंसाली ने भी उन्हें दिमाग की जगह दिल से एक्टिंग करने के लिए कहा था।
विस्तार
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। दर्शकों की तरफ से इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। फिल्म के सभी कलाकारों के अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना हो रही है। मगर भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल की एक्टिंग लोगों को पसंद नहीं आई है। उन्होंने 'हीरामंडी' में आलमजेब की भूमिका निभाई। सीरीज के रिलीज होने के बाद से वह लगातार ट्रोलिंग का शिकार हो रही हैं। हाल ही में इसे सीरीज में नजर आए अभिनेता जेसन शाह ने बात की है।
शर्मिन की अदाकारी पर क्या बोले जेसन
जेसन शाह ने एक बातचीत में कहा कि शर्मिन सहगल को 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में अपने प्रदर्शन में थोड़े और इमोशन्स लाने चाहिए थे। उन्होंने बताया कि शो के सेट पर भी भंसाली ने शर्मिन को दिल से अभिनय करने के लिए कहा था। जेसन ने कहा, मुझे लगता है कि अलग-अलग जगहों पर भावनाओं का स्तर अधिक बढ़ना चाहिए था। मुझे याद है कि संजय सर भी सेट पर शर्मिन और ताहा शाह से कहते थे कि यहां दिमाग से अभिनय मत करो। यहां दिल से काम करो।
Mahi Vij: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं माही विज, रेट कार्ड बनाकर क्रूज पर जाने का मिला था प्रस्ताव
ताहा शाह भी कर चुके अभिनेत्री का बचाव
उन्होंने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता कि शायद वे उनसे यही चाहते थे। हो सकता है कि वे इस किरदार में वही एक लहजा देख रहे हों। ये निर्देशक का फैसला है। मगर हां, वह ठीक थीं, उन्होंने अपना काम किया। हमने बहुत आसानी से एक साथ काम किया।' इससे पहले ताहा शाह भी शर्मिन के समर्थन में उतर चुके हैं। उन्होंने कहा, 'उनके साथ काम करने के बाद, मुझे पता है कि उन्होंने एक कलाकार के रूप में अपना बेस्ट दिया है। मैं सचमुच सेट पर उनके साथ रहा हूं। वह हमेशा समय की पाबंद थीं और अपना सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश करती थीं। यह दर्शकों तक कैसे पहुंचता है, ये अलग बात है।'
वेब सीरीज में नजर आए ये सितारे
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' के आठ एपिसोड हैं। सभी एपिसोड दर्शकों को खूब पसंद आए। सितारों से सजी भंसाली की इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शेख, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सहगल अहम भूमिका में नजर आई हैं।
Neena Gupta: 'पंचायत' में काम करते हुए इन चुनौतियों से दो-चार हुईं नीना गुप्ता, अभिनेत्री ने साझा किया अनुभव