Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Calls Ranbir Kapoor Ramayana Cultural Renaissance

विशाल चतुर्वेदी: 'हनुमान अंश' के डायरेक्टर ने की 'रामायण' की तारीफ, बताया- क्यों जरूरी है धार्मिक फिल्में बनना

Sat, 21 Nov 2026 11:35 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 21 Nov 2026 11:35 AM IST
सार

  • विशाल चतुर्वेदी ने फिल्म 'हनुमान अंश' का निर्देशन किया था।
  • अब हाल ही में उन्होंने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' को लेकर बात की।
  • विशाल ने बताया कि वह इस फिल्म को मौका मिलते ही देखने वाले हैं।

विज्ञापन
Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Calls Ranbir Kapoor Ramayana Cultural Renaissance
विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय सिनेमा में इन दिनों धार्मिक और पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर दिखाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। भगवान राम, हनुमान और उनसे जुड़ी कथाओं पर फिल्में बनाई जा रही हैं। खास बात यह है कि इन फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है।
विज्ञापन


इसी बीच फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने धार्मिक फिल्मों के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' को सांस्कृतिक पुनर्जागरण से जोड़ते हुए कहा कि इस तरह की फिल्मों का सफल होना बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं, उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर 10 फिल्में बनाए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
Trending Videos

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Calls Ranbir Kapoor Ramayana Cultural Renaissance
रामायण - फोटो : साभार@imdb
'रामायण' देखने के लिए उत्साहित विशाल चतुर्वेदी
इंडिया टुडे से बात करते हुए विशाल चतुर्वेदी ने 'रामायण' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह इस फिल्म को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। हालांकि, अभी उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, इसलिए उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

विशाल ने कहा, 'मैं इस फिल्म को पहले मौके पर ही देखने वाला हूं। मैं इसके लिए समय निकालने की कोशिश कर रहा हूं। मैं फिल्म को देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। चूंकि मैंने अभी इसे नहीं देखा है, इसलिए इस पर कुछ नहीं कह सकता। लेकिन उन्होंने भगवान राम पर फिल्म बनाई है। मुझे पता चला कि हनुमान जी वाले सीन के दौरान दर्शकों ने खूब उत्साह दिखाया। मेरी कामना है कि ऐसी फिल्में सफल हों।' उन्होंने आगे कहा कि ऐसी फिल्मों का सफल होना और बनते रहना जरूरी है। यह एक तरह का सांस्कृतिक पुनर्जागरण है।
विज्ञापन

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Calls Ranbir Kapoor Ramayana Cultural Renaissance
विशाल चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
बजट पर क्या बोले विशाल चतुर्वेदी?
'हनुमान अंश' को बिना किसी बड़े स्टार के सीमित बजट में बनाने वाले विशाल चतुर्वेदी से जब फिल्मों की सफलता में बजट और कंटेंट की अहमियत को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने लेखन को सबसे जरूरी बताया। उनके मुताबिक, किसी भी फिल्म की बुनियाद उसकी कहानी होती है। अगर कहानी अच्छी नहीं है, तो बड़े बजट और भव्यता के बावजूद फिल्म दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकती।

उन्होंने कहा, 'मेरे हिसाब से सबसे पहले कंटेंट में लेखन आता है। लेखन से बढ़कर कुछ नहीं है। आपने कागज पर क्या लिखा है, वही सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर आपने अच्छा नहीं लिखा है, तो बाकी चीजें काम नहीं करतीं। लेकिन अगर कहानी अच्छी है, तो दूसरी चीजें फिल्म को कई गुना बड़ा बना सकती हैं। इसलिए सबसे पहले कहानी अच्छी होनी चाहिए और कंटेंट पर ध्यान देना चाहिए।'
विज्ञापन

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Calls Ranbir Kapoor Ramayana Cultural Renaissance
विशाल चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विजुअल स्पेक्टेकल भी है जरूरी
विशाल ने फिल्म में संवाद, शब्दों और भावों को भी अहम बताया। हालांकि, उनका मानना है कि अगर किसी फिल्म का बजट अनुमति देता है, तो उसमें बड़े स्तर पर विजुअल स्पेक्टेकल भी होना चाहिए। लेकिन अगर बजट कम है, तो सादगी के साथ भी अच्छी फिल्म बनाई जा सकती है।

उन्होंने कहा, 'आपको संवादों के शब्दों और उनके भावों पर ध्यान देना चाहिए। ये सभी चीजें प्राथमिक होनी चाहिए। बाकी फिल्म का स्केल और विजुअल स्पेक्टेकल भी होना चाहिए, अगर आप इसे अफोर्ड कर सकते हैं। अगर नहीं कर सकते, तो फिल्म को जैसी है वैसी ही बनाइए। सादगी से फिल्म बनाइए, लोग उसे पसंद करेंगे। मुझे लगता है कि हमारी फिल्म ने यह साबित किया है। यह छोटे बजट की फिल्म थी, लेकिन इसका नतीजा बड़े बजट की फिल्म जैसा रहा।'

Hanuman Ansh Director Vishal Chaturvedi Calls Ranbir Kapoor Ramayana Cultural Renaissance
फिल्म रामबोला - फोटो : इंस्टाग्राम @filmervishal
तुलसीदास पर 10 फिल्में भी कम
हाल ही में गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि विशाल चतुर्वेदी और डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने अलग-अलग फिल्मों के पोस्टर एक ही दिन जारी किए। दोनों की फिल्मों का नाम 'रामबोला' है। इस बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, 'मेरा मानना है कि यह एक ऐसी कहानी है जो पब्लिक डोमेन में है और इस पर कोई भी फिल्म बना सकता है। हम इस विषय पर काम कर रहे हैं।

तुलसीदास जी के जीवन में इतना कुछ है कि अगर उन पर 10 फिल्में भी बना दी जाएं, तो वह कम होंगी। हम अपनी फिल्म बना रहे हैं और वह अपनी फिल्म बनाएंगे। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। अच्छा होगा कि आप तुलसीदास जी को दो अलग-अलग नजरियों से देखें। इससे उनके बारे में और जानने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed