फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Godmother completed 25 years on 3 september 1999 biographical drama Shabana Azmi as Santokben Jadeja

Godmother 25 Years: लेडी गैंगस्टर पर बनी थी फिल्म 'गॉडमदर', शबाना आजमी ने निभाई थी संतोकबेन जडेजा की भूमिका

Tue, 03 Sep 2024 07:31 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Sep 2024 07:31 AM IST
सार

आज गैंगस्टर की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'गॉडमदर' को रिलीज हुए पूरे 25 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी को दर्शाती है, जो एक महिला गैंगस्टर के जीवन पर आधारित है। 
 

विज्ञापन
Godmother completed 25 years on 3 september 1999 biographical drama Shabana Azmi as Santokben Jadeja
फिल्म गॉडमदर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 1999 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'गॉडमदर' का निर्देशन विनय शुक्ला ने किया था। यह फिल्म 80 और 90 के दशक में गुजरात के पोरबंदर की गैंगस्टर संतोबेन जडेजा की कहानी से प्रेरित है। शबाना आजमी ने फिल्म में 'गॉडमदर' के रूप में रंभी का किरदार बहुत ही शानदार तरीके से निभाया था। वैसे तो शबाना आजमी ने कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया, लेकिन बात करे फिल्म 'गॉडमदर' में निभाए गए उनके किरदार के बारे में तो, उस किरदार को शबाना से बेहतर शायद ही कोई अभिनेत्री निभा पाती। इस किरदार के लिए शबाना को अपने करियर के पांचवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

विज्ञापन


फिल्म की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'गॉडमदर' गैंगस्टर संतोकबेन जडेजा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 1980 के दशक के आखिर और 1990 के दशक की शुरुआत में गुजरात के पोरबंदर में माफिया ऑपरेशन चलाया और बाद में राजनेता बन गई थीं। इस फिल्म के लिए संजीव अभ्यंकर ने गायन की बागडोर संभाली थी, वहीं विशाल भारद्वाज ने संगीत और जावेद अख्तर ने गाने के बोल लिखे थे। 
विज्ञापन


फिल्म में किसने किया अभिनय
इस फिल्म में शबाना आजमी, मिलिंद गुणाजी और निर्मल पांडे ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में शबाना आजमी ने मुख्य भूमिका में रम्भी, मिलिंद गुणाजी ने वीरम, निर्मल पांडे ने जखरा, गोविंद नामदेव ने केसुभाई, विनीत कुमार ने लखुभाई, लवलीन मिश्रा ने रामदे की पत्नी, राइमा सेन ने सेजल और शरमन जोशी ने करसन की भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म को उस साल कई अवार्ड मिले, जिसमें अलग-अलग कटैगरी में छह नेशनल फिल्म अवार्ड के साथ ही एक फिल्मफेयर भी मिला था। फिल्म में शबाना आजमी ने जो किरदार निभाया था, वो काल्पनिक न होकर वास्तविक था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस किरदार का नाम था संतोकबेन, जिसे गुजरात के लोग गॉडमदर के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed