फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Global Icon Pop star Rihanna arrives in Mumbai Singer meets Isha Ambani In a Beauty Event video viral

रिहाना ने दिलकश अंदाज में ब्यूटी इवेंट में की शिरकत; ग्लोबल आइकन ने ईशा अंबानी से की मुलाकात; वीडियो वायरल

Sat, 25 Apr 2026 08:27 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 25 Apr 2026 08:27 AM IST
सार

Rihanna Viral Video: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर भारत आई हैं। करीब दो साल बाद वे एक ब्यूटी इवेंट में हिस्सा लेने के सिलसिले में भारत लौटी हैं। बीती रात वे इस इवेंट में पहुंचीं, जहां ईशा अंबानी भी नजर आईं।

विज्ञापन
Global Icon Pop star Rihanna arrives in Mumbai Singer meets Isha Ambani In a Beauty Event video viral
रिहाना-ईशा अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

ग्लोबल आइकन रिहाना अपनी भारत यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां सिंगर ने पैपराजी से बातचीत की। इसके बाद फैंस से भी उन्होंने मुलाकात की। बीती रात उन्होंने मुंबई में एक इवेंट में शिरकत की। यहां मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी पहुंचीं। दोनों एक-दूसरे को गले लगाती नजर आईं।

विज्ञापन

Global Icon Pop star Rihanna arrives in Mumbai Singer meets Isha Ambani In a Beauty Event video viral
रिहाना-ईशा अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम

रिहाना और ईशा अंबानी का वीडियो वायरल
बीती रात आयोजित हुए इवेंट में पॉप स्टार रिहाना ने ब्लैक कलर के आउटफिट में शिरकत की। वहीं, ईशा अंबानी स्काई ब्लू कलर की ड्रेस में बेहद जुदा अंदाज में पहुंचीं। रिहाना और ईशा ने पहले गर्मजोशी के साथ एक-दूसरे से मुलाकात की। इसके बाद दोनों साथ में स्टेज तक पहुंचीं। दोनों के लुक की नेटिजंस तारीफ कर रहे हैं।

Box Office Report: 100 करोड़ क्लब के करीब 'भूत बंगला'; 'धुरंधर 2' का भी भौकाल कायम; जानिए बाकी फिल्मों का हाल

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विज्ञापन
विज्ञापन

Global Icon Pop star Rihanna arrives in Mumbai Singer meets Isha Ambani In a Beauty Event video viral
रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम

रिहाना ने इवेंट में किया डांस
ब्यूटी इवेंट में रिहाना ने जमकर मस्ती की। इस दौरान उन्होंने डांस परफॉर्मेंस दी। हाथ में माइक थामे, जैसे ही उन्हें म्यूजिक बीट सुनाई दी तो वे खुद को डांस करने से नहीं रोक पाईं। वहां मौजूद लोग भी उनका नाम लेकर पुकारने लगे। मस्ती भरे अंदाज में थिरकते हुए उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन

साल 2024 में भारत आई थीं रिहाना
बता दें कि रिहाना इससे पहले साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में आई थीं, जहां उन्होंने परफॉर्म किया था। साल 2024 में मार्च में अनंत और राधिका की शादी का तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शन जामनगर में आयोजित हुआ था। कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ रिहाना भी यहां पहुंची थीं। उन्होंने यहां परफॉर्मेंस से फंक्शन में चार चांद लगाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed