फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Friday Box Office Report: Dhurandhar 2 VS Bhooth Bangla Dacoit Ginny Wedss Sunny 2 Michael Movies Collection

Box Office Report: 100 करोड़ क्लब के करीब 'भूत बंगला'; 'धुरंधर 2' का भी भौकाल कायम; जानिए बाकी फिल्मों का हाल

Sat, 25 Apr 2026 08:05 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 25 Apr 2026 08:05 AM IST
सार

Box Office Collection Report: सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' की आंधी के बीच 'भूत बंगला' मजबूती से डटी है। हालांकि, 'डकैत' की कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसके अलावा बीते दिन फिल्म 'माइकल' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। जानिए इनकी शुरुआत कैसी रही?

विज्ञापन
Friday Box Office Report: Dhurandhar 2 VS Bhooth Bangla Dacoit Ginny Wedss Sunny 2 Michael Movies Collection
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों का रुख करने वालों के लिए फिल्मों की कमी नहीं है। एक्शन से लेकर कॉमेडी और रोमांटिक फिल्म तक, सभी विकल्प हैं। 'धुरंधर 2' महीनेभर बाद भी करोड़ों में कमाई कर रही है। वहीं, 'भूत बंगला' भी अपना शानदार प्रयास कर रही है। इसके अलावा अन्य फिल्मों ने बीते दिन शुक्रवार को कैसा प्रदर्शन किया? जानिए

विज्ञापन

Friday Box Office Report: Dhurandhar 2 VS Bhooth Bangla Dacoit Ginny Wedss Sunny 2 Michael Movies Collection
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस
आदित्य धर निर्देशित, रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई फिल्म 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल टाइट है। महीनेभर से ज्यादा होने के बाद भी यह हार नहीं मान रही। गुरुवार को 36वें दिन धुरंधर-2 ने 1.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को यानी 37वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन 1.60 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 1124.24 करोड़ रुपये हो चुका है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,768.66 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Friday Box Office Report: Dhurandhar 2 VS Bhooth Bangla Dacoit Ginny Wedss Sunny 2 Michael Movies Collection
भूत बंगला - फोटो : सोशल मीडिया

'भूत बंगला' की कमाई में बढ़त दर्ज
अक्षय कुमार, परेश रावल, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे सितारों से सजी फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज को एक वीक पूरा हो गया है। 'धुरंधर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सामने यह फिल्म मजबूती से डटी है। 'भूत बंगला' ने गुरुवार को सातवें दिन 5.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को कलेक्शन में इजाफा देखा गया है। इसने आठवें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये हो चुका है। उम्मीद है कि वीकएंड पर यह 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। बता दें कि फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 144.70 करोड़ रुपये हो चुका है।

Bhooth Bangla Review: न पूरी तरह मजेदार, न पूरी तरह खराब; फिर कहां अटकी अक्षय-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’?

विज्ञापन

Friday Box Office Report: Dhurandhar 2 VS Bhooth Bangla Dacoit Ginny Wedss Sunny 2 Michael Movies Collection
डकैत फिल्म की बदली रिलीज - फोटो : एक्स@AdiviSesh

'डकैत' लाखों में सिमटी
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत' भी सिनेमाघरों में लगी है। मगर, यह एक्शन रोमांटिक फिल्म अब विदा लेने की कगार पर है। इसने गुरुवार को 14वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, बीते दिन शुक्रवार को 15वें दिन इस फिल्म ने 25 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 34.37 करोड़ रुपये हो चुका है।

Friday Box Office Report: Dhurandhar 2 VS Bhooth Bangla Dacoit Ginny Wedss Sunny 2 Michael Movies Collection
माइकल फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

'माइकल' की शुरुआत कैसी रही?
फिल्म 'माइकल' कल 24 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म ने बीते शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये हो चुका है। जाफर जैक्सन, निया लॉन्ग, जुलियानो वाल्डी, कीलिन डुरेल जोन्स जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की पहली आधिकारिक बायोपिक है। एंटोनी फुक्वा ने इसका निर्देशन किया है।

Friday Box Office Report: Dhurandhar 2 VS Bhooth Bangla Dacoit Ginny Wedss Sunny 2 Michael Movies Collection
'गिन्नी वेड्स सनी 2' - फोटो : X

'गिन्नी वेड्स सनी 2'  की सुस्त रही शुरुआत
माइकल के अलावा बीते दिन शुक्रवार को फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' भी सिनेमाघरों में लगी। इस  फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की पहले दिन की कमाई महज 30 लाख रुपये रही। इस फिल्म में मेधा शंकर और अविनाश तिवारी ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह प्रशांत झा द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed