फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Gigi Hadid and her friend was arrested on suspicion of importation of marijuana in Cayman Island

Gigi Hadid: एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुईं सुपरमॉडल गिगी हदीद, लगा एक हजार डॉलर का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Wed, 19 Jul 2023 08:16 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 19 Jul 2023 08:16 AM IST
सार

सुपरमॉडल गिगी हदीद को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जिसके कारण उन पर एक हजार डॉलर का जुर्माना भी लग चुका है। 

विज्ञापन
Gigi Hadid and her friend was arrested on suspicion of importation of marijuana in Cayman Island
गिगी हदीद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नामचीन सुपरमॉडल गिगी हदीद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, हदीद को कुछ दिनों पहले केमैन आइलैंड्स में मारिजुआना रखने के आरोप में उसके दोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, गिगी 10 जुलाई को अपनी दोस्त लिआ मैक्कार्थी के साथ ग्रैंड केमैन के ओवेन रॉबर्ट्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरी थीं, जहां उनके पास से मारिजुआना (गांजा) बरामद हुआ। 

विज्ञापन

गिगी हदीद के पास से बरामद हुआ गांजा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जब कस्टम ऑफिसर्स ने गिगी के सामान को स्कैन किया, तो उन्हें मारिजुआना मिला। इसके बाद मॉडल-एक्ट्रेस को गांजा रखने और उसके आयात के संदेह में गिरफ्तार कर लिया गया। 12 जुलाई 2023 को गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी समरी कोर्ट में पेश हुईं, और ऑफिसर्स ने उन्हें आरोपों के लिए दोषी ठहराया। इस आरोप के लिए गिगी और उनकी दोस्त मैक्कार्थी पर एक हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया, और उन्हें जमानत पर रिहाई मिल गई। 

विज्ञापन


Taylor Swift: पॉप सिंगर टेलर स्विफ्ट ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा टॉप चार्ट एल्बम देने वालीं बनी पहली महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

मॉडल के प्रवक्ता ने दिया यह बयान

गिगी हदीद और उनकी दोस्त लिआ मैक्कार्थी पाम हाइट्स में ठहरे थे, जिसकी तस्वीरों को खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया था। इस बीच, हदीद के एक प्रवक्ता ने कहा, 'गिगी मेडिकल लाइसेंस के साथ एनवाईसी में कानूनी रूप से खरीदे गए मारिजुआना के साथ यात्रा कर रही थीं। यह 2017 से ग्रैंड केमैन में चिकित्सा उपयोग के लिए भी कानूनी है। उसका रिकॉर्ड स्पष्ट है और उन्होंने आइलैंड पर अपने बाकी समय का भरपूर आनंद लिया।'


Anurag Thakur: ओटीटी पर अश्लीलता सरकार को बर्दाश्त नहीं, अनुराग ठाकुर ने कही यह बात

लियोनार्डो को डेट कर रहीं गिगी 

गिगी हदीद बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। रिपोर्ट की मानें तो वह 'टाइटैनिक' एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो को डेट कर रही हैं। लियोनार्डो और कैमिला मोरोन के चार वर्ष के रिश्ते के टूटने के तुरंत बाद एक्टर के गिगी हदीद संग रिश्ते में होने की खबरें सामने आई थीं। दोनों को कई इवेंट में भी साथ स्पॉट किया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed