Anurag Thakur: ओटीटी पर अश्लीलता सरकार को बर्दाश्त नहीं, अनुराग ठाकुर ने कही यह बात
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मीडिया प्रसारकों से मंगलवार को कहा कि सरकार रचनात्मक अभिव्यक्ति के नाम पर भारतीय संस्कृति और समाज को अपमानित करने की अनुमति नहीं देगी।
विस्तार
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मीडिया प्रसारकों से मंगलवार को कहा कि सरकार रचनात्मक अभिव्यक्ति के नाम पर भारतीय संस्कृति और समाज को अपमानित करने की अनुमति नहीं देगी। अनुराग ठाकुर ने यह बात ओटीटी प्लेटफार्म के प्रतिनिधियों की एक बैठक के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि मंत्री ने ओटीटी प्रसारकों से यह भी कहा कि वे अपने प्लेटफार्मों का इस्तेमाल दुष्प्रचार और वैचारिक पूर्वाग्रह के साधन के रूप में न करें। इसी के साथ उन्होंने कहा कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को अपने कंटेंट में वल्गैरिटी और गाली-गलौज जैसे चीजों पर लगाम लगाने की जरूरत है।
Interacted with representatives of leading OTT platforms today on various issues including content regulation, user experience, enhancing accessibility for the specially abled and overall growth & innovation of the sector.
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) July 18, 2023
OTT platforms have revolutionised the way we consume… pic.twitter.com/K7PjxLqowU
अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर बैठक के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने इसकी कुछ फोटोज भी शेयर किए हैं। बैठक में इस पर भी बात हुई कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स इस चीज को इंश्योर करें कि सभी एज ग्रुप के लोगों को बेहतर यूजर्स एक्सपीरियंस मिले। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स अपनी जिम्मेदारी को समझें।
इसी के साथ ही केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए एक नई श्रेणी-'सर्वश्रेष्ठ वेब सीरीज' पुरस्कार की घोषणा की। यह पुरस्कार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक मूल वेब सीरीज को दिया जाएगा, जो मूल रूप से भारतीय भाषा में शूट और उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: करण जौहर के क्रिप्टिक पोस्ट पर भड़के फिल्म निर्माता ओनिर, तंज कसते हुए कह दी बड़ी बात