Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   George Clooney to end on screen romance says he no longer will be kissing girls

'फिल्मों में लड़कियों को नहीं करेंगे किस', हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने इसलिए लिया बड़ा फैसला

Mon, 15 Dec 2025 05:50 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 15 Dec 2025 05:50 PM IST
सार

George Clooney On Kissing Scene: हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार जॉर्ज क्लूनी ने फैसला किया है कि वह फिल्मों में लड़कियों को किस नहीं करेंगे। आइए जानते हैं उन्होंने यह कदम क्यों उठाया है?
 

विज्ञापन
George Clooney to end on screen romance says he no longer will be kissing girls
अमाल क्लूनी, जॉर्ज क्लूनी - फोटो : इंस्टाग्राम @george_clooney

विस्तार

हॉलीवुड के जाने माने एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने अपने एक्टिंग करियर में एक बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने एलान किया है कि वह फिल्मों में लड़कियों के साथ किसिंग सीन नहीं करेंगे। 64 साल के अभिनेता क्लूनी ने जानकारी दी है कि उन्होंने यह फैसला अपनी पत्नी अमाल क्लूनी से बातचीत के बाद लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

लड़कियों को किस नहीं करेंगे क्लूनी
डेली मेल को दिए इंटरव्यू में जॉर्ज क्लूनी ने कहा 'मैं पॉल न्यूमैन वाली राह पर चलने की कोशिश कर रहा हूं। अब मैं किसी लड़की को किस नहीं करूंगा। जब मैं 60 साल का हुआ, तो अपनी पत्नी से बात की। मैंने कहा- मैं अब भी 25 साल के लड़कों के साथ बास्केटबॉल खेल सकता हूं। मैं फिट हूं। लेकिन 25 साल बाद मैं 85 का हो जाऊंगा। कितने भी ग्रेनोला बार खा लूं लेकिन यही सच है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

George Clooney to end on screen romance says he no longer will be kissing girls
जॉर्ज क्लूनी - फोटो : फेसबुक@George Clooney
पहले भी कर चुके हैं इस तरह की बात
जॉर्ज क्लूनी ने पहले भी इस तरह की बातें की थीं। इस साल मार्च में उन्होंने कहा था कि वह रोमांटिक फिल्मों से दूर हो रहे हैं। 60 मिनट्स से बातचीत में उन्होंने कहा था 'मैं 63 साल का हूं। मैं 25 साल के लीडिंग मैन से कंपटीशन नहीं करना चाहता। ये मेरा काम नहीं है। मैं अब रोमांटिक फिल्में नहीं कर रहा।'

'धुरंधर' में रणवीर के अपोजिट इसलिए 20 साल छोटी सारा को किया कास्ट, कास्टिंग डायरेक्टर ने खोला राज

विज्ञापन

निर्देशक ने की थी आलोचना
न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ 2022 के एक इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआत को याद करते हुए, एक्टर ने बताया कि एक बार एक निर्देशक को उनकी ऑन स्क्रीन किसिंग पसंद नहीं आई थी। इसलिए उन्होंने उनकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था। 'मुझे याद है, करियर के शुरुआत में मुझे एक किसिंग सीन करना था। निर्देशक बोला, 'ऐसे नहीं।' मैंने कहा, 'ड्यूड, असल जिंदगी में मैं यही तो करता हूं।'

17 साल छोटी है पत्नी
'वन फाइन डे', 'आउट ऑफ साइट', 'अप इन द एयर' और 'टिकट टू पैराडाइज' जैसी रोमांटिक फिल्मों के एक्टर जॉर्ज क्लूनी ने साल 2014 में अपने से 17 साल छोटी अमाल क्लूनी से शादी की थी। दोनों के जुड़वा बच्चे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed