फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   game changer actor ram charan and sukumar joint for RC 17 fans think it will sequel of rangasthalam reports

RC 17: 'रंगस्थलम' के सीक्वल के लिए साथ आए राम चरण और निर्देशक सुकुमार! सोशल मीडिया पर अटकलें तेज

Mon, 01 Apr 2024 04:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 01 Apr 2024 04:28 PM IST
सार

साल 2018 में राम चरण और सुकुमार 'रंगस्थलम' के लिए साथ आए थे। फिल्म को दर्शकों से अपार प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त कमाई की थी। 

विज्ञापन
game changer actor ram charan and sukumar joint for RC 17 fans think it will sequel of rangasthalam reports
राम चरण और सुकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम चरण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुआ हैं। उनके बाद अन्य कई फिल्में भी कतार में हैं, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते महीने 25 मार्च को यह खबर सामने आई कि राम चरण ने अपनी नई फिल्म 'आरसी 17' के लिए निर्देशक सुकमार के साथ फिर से जुड़ेंगे। सुकुमार ने पोस्ट साझा करते हुए फिल्म की आधिकारिक घोषणा भी की थी। वहीं अब इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

'रंगस्थलम' का सीक्वल
साल 2018 में राम चरण और सुकुमार 'रंगस्थलम' के लिए साथ आए थे। फिल्म को दर्शकों से अपार प्यार और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जबर्दस्त कमाई की थी। वहीं, अब जब से राम चरण और सुकुमार की अगली फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि यह फिल्म उनकी पिछली हिट फिल्म 'रंगस्थलम' की अगली कड़ी हो सकती है।
Navya Naveli: क्या भांजी के शो में शामिल होंगी मामी ऐश्वर्या! जानिए क्या कहती हैं 'व्हाट द हेल नव्या' की होस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

हिट साबित हुई थी 'रंगस्थलम'
राम चरण ने फिल्म में एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया था, जिसे कम सुनाई देता है। वह अपने बड़े भाई के साथ मिलकर रंगस्थलम गांव के मुखिया फणींद्र के 30 सालों से चले आ रहे अत्याचारी शासन का संत करने का फैसला करता है। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु, आधी पिनिसेट्टी, जगपति बाबू और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। राम चरण और सुकुमार के हिट फिल्में देने के ट्रैक रिकॉर्ड के साथ प्रशंसक आरसी 17 में रंगस्थलम की अगली को देखने की संभावना से उत्साहित हैं।
Neetu Kapoor: ऋषि कपूर की बेटी की शादी में सलमान खान बनें थे बारटेंडर! नीतू कपूर ने किए कई दिलचस्प खुलासे

विज्ञापन

राम चरण की आने वाली फिल्में
वहीं बात करें राम चरण की आने वाली फिल्मों के बारे में तो 'गेम चेंजर' के साथ अभिनेता के पास 'आरसी 16' भी है। कुछ दिन पहले अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'आरसी 16' के पूजा समारोह के बाद जान्हवी कपूर के साथ तस्वीरें साझा की थीं। इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए जान्हवी कपूर और राम चरण पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
Twinkle Khanna: ट्विंकल का फूड डिलीवरी एप पर तंज, बोलीं- शाकाहारी को शुद्ध और दूसरे को अशुद्ध बताना गलत है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed