फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   First Song Launch of Thug Life Kamal Haasan Mani Ratnam AR Rahman working in film

Thug Life: कमल हासन, मणिरत्नम और एआर रहमान ला रहे गैंगस्टर पर फिल्म, जारी हुआ पहला गाना

Fri, 18 Apr 2025 12:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Apr 2025 12:11 PM IST
सार

Thug Life Song Launch: कमल हासन, मणिरत्नम और एआर रहमान की जोड़ी 'ठग लाइफ' फिल्म में एक साथ काम कर रही है। आज चेन्नई में फिल्म पर पहली प्रेस मीट में फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है। 

विज्ञापन
First Song Launch of Thug Life Kamal Haasan Mani Ratnam AR Rahman working in film
ठग लाइफ का इवेंट - फोटो : इंस्टाग्राम @termericmedia

विस्तार

कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' रिलीज होने वाली है। आज चेन्नई में इस फिल्म की पहली प्रेस मीट हुई। प्रेस मीट में अभिनेता कमल हासन, निर्देशक मणिरत्नम और म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान पहुंचे। शुक्रवार को फिल्म का पहला गाना 'जिंगुचा' लॉन्च किया गया। 'ठग लाइफ' पांच जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। यह गैंग्स्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म का निर्देशन मणिरत्नम कर रहे हैं। इस फिल्म को कमल हासन और मणिरत्नम ने मिलकर लिखा है।
विज्ञापन

Shabana Raza B'day: मशहूर एक्टर की पत्नी हैं शबाना रजा, निर्देशक ने जबरदस्ती बदल दिया था मुस्लिम नाम
विज्ञापन

 

फिल्म में शामिल हैं बेहतरीन कलाकार
कमल हासन की राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज, आर महेंद्रन और शिवा अनंत निर्मित 'ठग लाइफ' में कई बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म में कमल हासन के अलावा सिलाम्बरासन, त्रिषा कृष्णन, अशोक सेलवन, नस्सर, अली फजल, पंकज त्रिपाठी सान्या मल्होत्रा और ऐश्वर्या लक्ष्मी हैं। इसके म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान हैं। 

कमल हासन की 234वीं फिल्म
आपको बता दें कि इस फिल्म का एलान नवंबर 2022 में किया गया था। यह कमल हासन की बतौर लीड एक्टर 234वीं फिल्म है। पिछले महीने कमल हासन, ए आर रहमान और मणिरत्नम को एक साथ देखा गया था। तभी से चर्चाएं थीं कि तीनों फिल्म पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए ही काफी दिनों बाद ए आर रहमान, कमल हासन और मणिरत्नम एक साथ आए हैं।
Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने इस बात के लिए की युजवेंद्र चहल की तारीफ, शेयर की 16 साल पुरानी तस्वीर
 
विज्ञापन

कई सालों बाद साथ आए बड़े कलाकार
इस फिल्म से हासन और रत्नम की जोड़ी पिछली फिल्म नायकन (1987) के बाद वापसी कर रही है। इसे राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मद्रास टॉकीज और रेड जायंट मूवीज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
मणिरत्नम इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। एआर रहमान ने फिल्म में बेहतरीन संगीत दिया है। कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली 'ठग लाइफ' 5 जून 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed