फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Birthday Special film life career

Shabana Raza B'day: मशहूर एक्टर की पत्नी हैं शबाना रजा, निर्देशक ने जबरदस्ती बदल दिया था मुस्लिम नाम

Fri, 18 Apr 2025 09:21 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 18 Apr 2025 09:21 AM IST
सार

Shabana Raza Birthday Special: फिजा, राहुल और आत्मा जैसी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री शबाना रजा जिन्हें 'नेहा' के नाम से भी जाना जाता है, आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में जानेंगे।

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Birthday Special film life career
शबाना रजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री शबाना रजा (नेहा) आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन फिल्में दीं। उनकी शादी बॉलीवुड के बड़े कलाकार मनोज बाजपेयी के साथ हुई। फिर वह धीरे-धीरे एक्टिंग से दूर हो गईं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताएंगे।

विज्ञापन


इन फिल्मों से शबाना रजा को मिली पहचान
मनोज बाजपेयी बॉलीलुड के दिग्गज अभिनेता हैं। कम ही लोगों को मालूम है कि उनकी पत्नी एक अभिनेत्री हैं। जी हां मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना रजा भी एक एक्ट्रेस हैं। लोग उन्हें नेहा के नाम से जानते हैं। अब वह फिल्म निर्माता के तौर पर मशहूर हैं। नेहा ने साल 1998 में करीब फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की। नेहा को होगी प्यार की जीत, फिजा, राहुल और आत्मा से पहचान मिली।
विज्ञापन

Kaafir: इस शो में 'रेप' सीन शूट करने में दीया मिर्जा के छूट गए थे पसीने, बयां किया दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Birthday Special film life career
शबाना रजा की फिल्में - फोटो : अमर उजाला
इस तरह मिली पहली फिल्म
मशहूर एक्टर सौरभ शुक्ला और शबाना के पिता अच्छे दोस्त थे। उन्होंने ही शबाना के पिता से कहा था कि फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा एक फिल्म बनाने जा रहे हैं उन्हें इसमें एक एक्ट्रेस की जरूरत है। शबाना यानी उनकी बेटी उस रोल के लिए बिल्कुल फिट बैठेंगी। शबाना के पिता ने शबाना से फिल्म में काम करने के बारे में पूछा तो शबाना राजी हो गईं। इस तरह से शबाना को पहली फिल्म 'करीब' मिली।

निर्देशक ने जबरदस्ती बदल दिया नाम
शबाना ने रेडिफ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने जबदस्ती उनका नाम बदल दिया था। शबाना के मुताबिक वह कभी नेहा नहीं थीं। वह हमेशा से शबाना थीं। उनके ऊपर दबाव बनाया गया कि वह अपना नाम बदलें। हालांकि शबाना नाम नहीं बदलना चाहती थीं। लेकिन उनकी नहीं चली और उनका नाम शबाना रजा से नेहा कर दिया गया। उनको लगता था कि नाम बदलने से उन्होंने अपनी पहचान खो दी। साल 2011 में शबाना ने फिल्म 'अलीबाग' में काम करने से पहले फिल्ममेकर संजय गुप्ता से कहकर अपना असली नाम इस्तेमाल किया।
Randeep Hooda: 'जाट' अभिनेता रणदीप हुड्डा ने किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म के लिए घटा लिया था 18 किलो वजन

निर्देशक ने हाथ पर काटा था दांत
'करीब' फिल्म में शबाना के साथ बॉबी देओल लीड रोल में थे। इस फिल्म की शूटिंग के बारे में बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया कि निर्देशक विधू विनोद चोपड़ा ने शबाना के हाथ पर दांत काट लिया था। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि एक सीन में शबाना को पहाड़ों से उतर कर बायां हाथ बॉबी देओल को देना था। लेकिन वह अक्सर दायां हाथ दे देती थीं। कई टेक लेने के बाद भी शबाना कंफ्यूज थीं। ऐसे में विधु विनोद चोपड़ा ने गुस्से में उनके दाएं हाथ पर दांत काट लिया। बताया जाता है कि उस वक्त विधु विनोद चोपड़ा उनके ऊपर चिल्लाए थे।

Manoj Bajpayee Wife Shabana Raza Birthday Special film life career
शबाना रजा, अवा नायला बाजपेयी, मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
मनोज बाजपेयी से हुई शादी
शबाना रजा 18 अप्रैल 1975 को गुजरात के नांदेड़ में पैदा हुईं। वह मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह फिल्म 'करीब' रिलीज होने के बाद मनोज बाजपेयी से मिलीं। दोनों ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों ने अप्रैल 2006 में शादी कर ली। दोनों ने 2011 में एक बच्ची का स्वागत किया, जिसका नाम अवा नायला बाजपेयी है।

चौपट हो गया करियर
शबाना रजा की शादी के बाद उन्हें फिल्मों में अचानक लीड रोल मिलना बंद हो गया। शादी के बाद साल 2009 में 'एसिड फैक्ट्री' में जरूर काम मिला लेकिन ये रोल काफी छोटा था। शबाना ने एक इंटरव्यू में खुद बताया कि वह एक्टिंग को लेकर दीवानी थीं लेकिन वह काम मांगने के लिए दरवाजों पर नहीं भटक सकतीं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed