फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Female policeman suspended for kissing Zubeen Garg in the concert singer said will take some action for sure

Zubeen Garg: कॉन्सर्ट में जुबीन गर्ग को किस करने पर महिला पुलिसकर्मी निलंबित, गायक ने किया बचाव

Thu, 16 May 2024 07:18 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 16 May 2024 07:18 PM IST
सार

जुबीन गर्ग के कॉन्सर्ट में उन्हें गले लगाकर गाल पर किस करने वाली महिला पुलिसकर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में गायक ने अपनी फैन का बचाव किया है।

विज्ञापन
Female policeman suspended for kissing Zubeen Garg in the concert singer said will take some action for sure
जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम @zubeen.garg

विस्तार

मशहूर गायक जुबीन गर्ग की एक प्रशंसक को उन पर प्यार लुटाना भारी पड़ गया है। दरअसल, जुबीन गर्ग ने हाल ही में एक कॉन्सर्ट किया था। इस दौरान उनकी एक महिला प्रशंसक स्टेज पर जा पहुंची और जुबीन को गले लगाकर, उन्हें गाल पर किस कर दिया। महिला काफी भावुक नजर आ रही थी। वह पेशे से पुलिसकर्मी है और उस दौरान वर्दी में ही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो बात महिला की नौकरी पर आन पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसाल, जुबीन की उस फैन को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जुबीन ने निलंबन को बताया गलत
जुबीन गर्ग अपने गायकी के अलावा अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वो इस मामले में महिला पुलिसकर्मी के समर्थन में उतर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुबीन ने कहा कि महिला को निलंबित नहीं किया जाना चाहिए था। यह शो एक हफ्ते पहले हुआ था और उन्हें बुधवार को इसकी खबर मिली।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Zubeen Garg (@zubeen.garg)

विज्ञापन
विज्ञापन


Welcome To The Jungle: 10 एकड़ में फैला ‘वेलकम टू द जंगल’ का सेट! एक डांस नंबर के लिए लगे 500 बैकग्राउंड डांसर

मामले में कार्रवाई करेंगे जुबीन
जुबीन ने आगे कहा कि उनकी प्रशंसक का उन्हें गले लगाना और रोना कोई खराब बात नहीं है। उन्हें बुरा लग रहा है कि महिला को नौकरी से निलंबित कर दिया गया है। जुबीन ने कहा कि उन्हें निलंबन का सही कारण भी नहीं पता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वो इस मामले में कार्रवाई करेंगे।

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने किया कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू, पहले भी मिले थे मौके, लेकिन इसलिए नहीं गए

कौन हैं जुबीन गर्ग
जो लोग जुबीन गर्ग को नहीं जानते, वो भी उनके गानों को सुन चुके होंगे। इमरान हाशमी की फिल्म गैंगस्टर का गाना 'या अली' तो सुना ही होगा। इस हिट गाने को जुबीन गर्ग ने ही गाया था। 'कृष 3' के गाने 'दिल तू ही बता' को भी उन्होंने अपने सुरों से सजाया था। जुबीन का जन्म मेघालय में हुआ था। उत्तर-पूर्व के राज्यों में उनके काफी प्रशंसक हैं। वो हिंदी के अलावा असमिया और बंगाली भाषा में भी गाने गाते हैं।

Cannes Film Festival 2024: फ्रेंच रिवेरा पहुंची ऐश्वर्या राय, फूलों के गुलदस्ते के साथ हुआ भव्य स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed