Welcome To The Jungle: 10 एकड़ में फैला ‘वेलकम टू द जंगल’ का सेट! एक डांस नंबर के लिए लगे 500 बैकग्राउंड डांसर
‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म के सेट को लेकर पता चला है कि यह दस एकड़ में फैला हुआ है। फिल्म का सेट एक कश्मीरी शहर की तर्ज पर बनाया गया है। इस फिल्म में एक डांस नंबर भी जोड़ा गया है, जिसमें एक साथ 30 से ज्यादा कलाकार प्रस्तुति देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जब से ‘वेलकम’ की फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’ का एलान हुआ है, प्रशंसक बेसब्री के साथ इसका इंतजार कर रहे हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित ‘वेलकम टू द जंगल’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड के सबसे भव्य सेट में से एक है। फिल्म में काफी बड़ी स्टार कास्ट भी मौजूद है, जिसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, श्रेयस तलपड़े, दिशा पटानी और अन्य कलाकार शामिल हैं। फिल्म के निर्माण के लिए निर्माताओं ने एक भव्य सेट का निर्माण किया है। आइए विस्तार से जानते हैं फिल्म के सेट के बारे में।
मुंबई में हुआ है भव्य सेट का निर्माण
निर्माता फिरोज ए नाडियाडवाला और निर्देशक अहम खान ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘वेलकम टू द जंगल’ लेकर दर्शकों के बीच में आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि फिल्म में कॉमेडी, संगीत और रोमांचित करने वाला अनुभव दर्शकों को मिलेगा। इस फिल्म में 34 प्रतिभाशाली कलाकार अलग-अलग भूमिका अदा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म की शूटिंग के लिए 10 एकड़ में फैला हुआ एक विशाल सेट तैयार किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म का सेट एक कश्मीरी शहर की तर्ज पर बनाया गया है।
Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने जीता फैंस का दिल, इस मंदिर में दिया 12.5 लाख रुपये का दान
30 से ज्यादा कलाकार एक गाने पर करेंगे डांस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता इसे मनोरंजक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। निर्माताओं ने फिल्म में एक ऐसा डांस नंबर जोड़ा है, जिसमें 30 से ज्यादा कलाकार एक साथ एक गाने पर थिरकेंगे। वहीं, इसमें 500 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर भी होंगे। इस गाने की कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है। गाने की शूटिंग के लिए मुंबई में एक शानदार सेट बनाया गया था।
View this post on Instagram
सिनेमाघरों में फिल्म कब देगी दस्तक?
अभिनेता अक्षय कुमार के जन्मदिन के अवसर पर पिछले साल सितंबर महीने में फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी। उसी दौरान बताया गया था कि फिल्म दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में कलाकारों की एक फौज शामिल है, जिसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, आफताब शिवदासानी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा , दलेर मेहंदी, मीका सिंह, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा और सयाजी शिंदे प्रमुख भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, इस म्युजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथ