{"_id":"6645fbc9443304ec440ef2a7","slug":"cannes-film-festival-2024-aishwarya-rai-bachchan-and-daughter-aaradhya-receive-warm-welcome-at-french-riviera-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cannes Film Festival 2024: फ्रेंच रिवेरा पहुंची ऐश्वर्या राय, फूलों के गुलदस्ते के साथ हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Cannes Film Festival 2024: फ्रेंच रिवेरा पहुंची ऐश्वर्या राय, फूलों के गुलदस्ते के साथ हुआ भव्य स्वागत
Thu, 16 May 2024 06:01 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 16 May 2024 06:01 PM IST
सार
कान फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सितारे शामिल होने पहुंच रहे हैं। कई भारतीय फिल्मी हस्तियां भी इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं, जिनमें ऐश्वर्या राय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
77वें कान फिल्म फेस्टिवल में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी हिस्सा ले रही हैं। वे बेटी आराध्या के साथ फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची हैं। आज जब अभिनेत्री कांस पहुंचीं तो वहां उनका जोरदार स्वागत हुआ। उनके भव्य स्वागत की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि गुलदस्ते के साथ उनका स्वागत किया गया। फैंस का प्यार देखकर ऐश्वर्या के चेहरे पर भी मुस्कान तैर आई।
विज्ञापन
स्टाइलिश लुक में आईं नजर
ऐश्वर्या राय कई बार कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा ले चुकी हैं। पहली बार उन्होंने वर्ष 2002 में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया था। इस बार भी वे फेस्टिवल में चार चांद लगाएंगी। ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या बच्चन को 16 मई को फ्रांस के कान्स में होटल मार्टिनेज में स्पॉट किया गया। ब्लैक और ब्लू कलर के आउटफिट में ऐश्वर्या काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने भी हाथ हिलाकर फैंस का अभिवादन किया।
विज्ञापन
Cannes 2024: 'कान फिल्म फेस्टिवल' में दिखेगा भोजपुरिया भौकाल, प्रदीप पांडेय चिंटू रेड कार्पेट पर मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
रेड कार्पेट पर दिखाएंगी जलवा
ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या ब्लैक पैंड और स्वीटशर्ट में नजर आईं। बीती रात ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से रवाना हुए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। लेकिन, ऐश्वर्या की तस्वीरों ने फैंस की चिंता बढ़ा दी। उनके हाथ में चोट लगी है। वे चोटिल हाथ के साथ फेस्टिवल में शामिल होने पहुंची हैं। फेस्टिवल के रेड कार्पेट में ऐश्वर्या जलवा दिखाती नजर आएंगी।
Kalki 2898 AD: 'कल्कि 2898 एडी' का पहला गाना रिलीज करने को तैयार निर्माता, इस म्यूजिक कंपनी के साथ मिलाया हाथ
अदिति राव हैदरी भी होंगी शामिल
ऐश्वर्या राय कान वर्ष 2003 में कान फिल्म फेस्टिवल की जूरी में भी शामिल हो चुकी हैं। इस बार कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी 14 मई को हुई। यह फेस्टिवल 25 मई तक चलेगा। ऐश्वर्या राय के अलावा अदिति राव हैदरी और शोभिता धुलिपाला भी रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरेंगी।
Welcome To The Jungle: 10 एकड़ में फैला ‘वेलकम टू द जंगल’ का सेट! एक डांस नंबर के लिए लगे 500 बैकग्राउंड डांसर