फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kaam chalu hai actor Rajpal Yadav made his debut in Cannes Film Festival 2024 with director Palaash Muchhal

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने किया कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू, पहले भी मिले थे मौके, लेकिन इसलिए नहीं गए

Thu, 16 May 2024 05:58 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 16 May 2024 05:58 PM IST
सार

राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'काम चालू है' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म के निर्देशक पलाश मुच्छल भी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Kaam chalu hai actor Rajpal Yadav made his debut in Cannes Film Festival 2024 with director Palaash Muchhal
राजपाल यादव और पलाश मुच्छल - फोटो : इंस्टाग्राम @rajpalofficial

विस्तार

दुनियाभर में मशहूर कान फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हो चुका है। देश-दुनिया के कई कलाकार इसमें हिस्सा ले रहे हैं। भारत से भी कई सितारे फेस्टिवल में पहुंच चुके हैं। वहां जाने वालों की सूची में अब राजपाल यादव का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने हाल ही में, अपनी कुछ तस्वीरें साझा करके इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन


राजपाल की फिल्म की होगी स्क्रीनिंग
राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'काम चालू है' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके साथ इस फिल्म के निर्देशक पलाश मुच्छल भी कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे हैं। इस समारोह में 'काम चालू है' की भी स्क्रीनिंग होगी, जिसे लेकर राजपाल बेहद उत्साहित है। एक साक्षात्कार में उन्होंने अपनी खुशी जताते हुए कहा था कि वो इस फिल्म को कान फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित करने की सिफारिश के लिए इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के आभारी हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Rajpal Naurang Yadav (@rajpalofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार मिला कान फेस्टिवल में जाने का मौका
राजपाल यादव ने साक्षात्कार में बताया था कि उन्हें कई बार इस फेस्टिवल में आने का न्यौता मिल चुका है, लेकिन उनकी हमेशा से यही इच्छा थी कि वो किसी न किसी फिल्म के साथ ही कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे। अब उनका सपना पूरा हो रहा है और वो इस बात से काफी प्रसन्न है कि फेस्टिवल में 'काम चालू है' की स्क्रीनिंग होगी। उन्हें खुशी है कि फिल्म को पहचान मिल रही है।

Ankita Lokahnde: मंदिर में शॉर्ट्स पहन कर पहुंचीं अंकिता लोखंडे, हुईं ट्रोल, यूजर्स बोले-ऐसे कपड़े क्यों पहने?

19 मई से स्ट्रीम होगी फिल्म
राजपाल यादव ने आगे कहा था कि कान फिल्म फेस्टिवल एक प्रतिष्ठित जगह है। इस फेस्टिवल में फिल्म का पहुंचना गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि लोगों को उनकी फिल्म पसंद आएगी, चाहे उनका वर्ग कुछ भी हो। आपको बता दें कि 'काम चालू है' वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में राजपाल यादव, मनोज पाटिल का किरदार निभा रहे हैं, जो सड़क दुर्घटना में अपनी बेटी को खो देता है। फिल्म 19 मई से जी5 पर स्ट्रीम होगी।

Chhaya Kadam: 'लापता लेडीज' की 'मंजू माई' बिखेरेंगी कान में जलवा, बोलीं- ये मेरे जीवन का एक खूबसूरत पल है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed