{"_id":"661f7454d73688ce850d2100","slug":"father-salim-khan-angry-at-actor-salman-khan-firing-case-accused-know-latest-updates-about-this-matter-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Firing Case: आरोपियों पर भड़के सलमान खान के पिता सलीम खान! कहा- 'ये जाहिल लोग कहते हैं...'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Salman Khan Firing Case: आरोपियों पर भड़के सलमान खान के पिता सलीम खान! कहा- 'ये जाहिल लोग कहते हैं...'
Wed, 17 Apr 2024 12:34 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 17 Apr 2024 12:34 PM IST
सार
सलमान खान के पिता सलीम खान ने गोलीबारी की घटना को लेकर बयान दिया है। अपने बयान में उन्होंने हमलावरों को 'जाहिल' बताया है।
विज्ञापन
सलीम खान और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में लगातार नई-नई जानकारी सामने आ रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। मंगलवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी सलमान खान के घर पहुंचे थे। इस मामले में अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने हमलावरों को लेकर बड़ा बयान दिया है।
जाहिल लोग कहते हैं कि जब हमें मार देंगे तब पता चलेगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सलीम खान ने एक टीवी चैनल से इस मामले पर बातचीत की। सलीम खान ने हमलावरों के बारे में अपनी बात रखते हुए कहा कि इसमें कहने के लिए क्या ही है। ये जाहिल लोग कहते हैं कि जब हमें मार देंगे, तब पता चलेगा। सलीम खान ने जानकारी देते हुए बताया कि सलमान खान अधिकारियों की सलाह के हिसाब से अपना काम जारी रखेंगे। यह मामला कोर्ट के अधीन है इसलिए वे इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। सलीम ने आगे बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हमें अतिरिक्त पुलिस सुरक्षा का आश्वासन दिया है। अगर मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है, तो इसका मतलब है कि वे गोलीबारी की घटना में शामिल है।
विज्ञापन
यह घटना रविवार सुबह की है, जब दो हमलावरों ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की थी। इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया है। पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग करने के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुजरात के भुज से पकड़ा गया है। वहीं, कोर्ट ने आरोपियों को 25 अप्रैल तक मुंबई क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है।

Mammootty-Prithviraj Sukumaran: 14 साल बाद होने जा रहा है यह काम, ममूटी और पृथ्वीराज सुकुमारन फिर दिखेंगे साथ!
विज्ञापन
हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी