{"_id":"67de658c4105e775cd0ff280","slug":"ektaa-kapoor-blames-audience-for-superboys-of-malegaon-buckingham-murders-failing-at-box-office-2025-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने फैंस पर फोड़ा कई फिल्मों के फ्लॉप होने का ठीकरा, बोलीं- दर्शक ही जिम्मेदार हैं...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Ektaa Kapoor: एकता कपूर ने फैंस पर फोड़ा कई फिल्मों के फ्लॉप होने का ठीकरा, बोलीं- दर्शक ही जिम्मेदार हैं...
Sat, 22 Mar 2025 12:54 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:54 PM IST
सार
Ekta Kapoor: हाल ही में एकता कपूर ने सोशल मीडिया कॉर्पोरेट स्टूडियो और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि वो पैसा कमाना चाहते हैं, लेकिन कंटेंट बनाना एक आर्ट है।
विज्ञापन
एकता कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
फिल्म निर्माता एकता कपूर ने हाल ही में भारतीय कंटेट के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बन रही फिल्मों और टीवी शो के मानकों से मेल न खाने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' और 'द बकिंघम मर्डर्स' जैसी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर असफलता के लिए दर्शक ही जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
एकता कपूर ने पेश किया समाधान
शुक्रवार को एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर बिना किसी लाग-लपेट के भारतीय कंटेंट के अंतरराष्ट्रीय कंटेंट के बराबर न होने का रोना रोने वाले फिल्म निर्माताओं के लिए 'समाधान' पेश किया। उन्होंने लिखा, 'जब भारतीय निर्माता रोते हैं कि भारतीय कंटेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चलने वाली टीवी सीरीज और फिल्मों के बराबर नहीं है, तो मुझे लगता है कि कहीं ये गलत इल्जाम तो नहीं है?
Odela 2: 'ओडेला 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिल्म के नए पोस्टर में रौद्र रूप में दिखीं तमन्ना भाटिया

- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की नाकामी के लिए दर्शक हैं जिम्मेदार
एकता कपूर ने दावा किया कि 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' और 'द बकिंघम मर्डर्स' जैसी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने की असली वजह उद्योग नहीं बल्कि दर्शक ही थे। उन्होंने लिखा, 'क्या हम असली दोषियों- 'दर्शकों' को दोषी ठहरा सकते हैं? चूंकि लोगों को ऐसे दोष देना ठीक नहीं है, तो चलिए बस इतना ही कह देते हैं कि जहां तक कंटेंट का सवाल है, भारत का एक बड़ा हिस्सा अपने विकास के चरण में है! आप इसे किशोरावस्था कह सकते हैं।
Adnan Sami: मशहूर संगीतकार का निजामुद्दीन दरगाह में गाने का सपना, दिल्लीवासियों के स्वागत के लिए जताया आभार

सभी लोग सिर्फ पैसों के बारे में सोचते हैं
एकता ने पैसे से प्रेरित कॉर्पोरेट स्टूडियो और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी कटाक्ष किया, कहा, 'ये पैसे के भूखे कॉर्पोरेट स्टूडियो और ऐप केवल संख्याओं के बारे में सोचते हैं (मैं भी इसमें शामिल हूं)। मूवी-मेकिंग, कंटेंट क्रिएशन कोई कारोबार नहीं है- यह एक कला है! इसलिए, मैं क्रिएटर्स से अपना पैसा लगाने का आग्रह करती हूं... समस्या हल हो गई'।