फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Odela 2 release date announced Tamannaah bhatia film to hit on cinemas on 17 april 2025 new poster out

Odela 2: 'ओडेला 2' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, फिल्म के नए पोस्टर में रौद्र रूप में दिखीं तमन्ना भाटिया

Sat, 22 Mar 2025 12:48 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:48 PM IST
सार

Odela 2 Release Date: 'ओडेला 2' फिल्म इन दिनों चर्चा में है। तमन्ना भाटिया की फिल्म का टीजर हाल ही में जारी हुआ था। अब निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
Odela 2 release date announced Tamannaah bhatia film to hit on cinemas on 17 april 2025 new poster out
फिल्म 'ओडेला 2' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओडेला 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म का टीजर और पोस्टर पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया था। वहीं, अब निर्माताओं ने दर्शकों को खास तोहफा देते हुए आज शनिवार, 22 मार्च 2025 को आखिरकार फिल्म की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है।

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज डेट का एलान
फिल्म के निर्माताओं ने 'ओडेला 2' का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का खुलासा किया। तमन्ना भाटिया की फिल्म 17 अप्रैल को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर अप्रैल के पहले सप्ताह में रिलीज होने की उम्मीद है। अशोक तेजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा। 

View this post on Instagram

A post shared by Sampath Nandi Team Works (@sampathnanditeamworks)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म का नया पोस्टर
वहीं, फिल्म के नए पोस्टर की बात करें तो इसमें तमन्ना का नया भयंकर रूप देखने को मिला। तमन्ना के चेहरे पर गहरे घाव और खून के निशान हैं। इसके साथ ही उनका लुक काफी गंभीर नजर आ रहा है। बैकग्राउंड में पवित्र शहर वाराणसी को भी दिखाया गया है। पोस्टर में भी रहस्य बना हुआ है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर के बारे में अधिकारी जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
Sikandar: 'सिकंदर' में काम करते हुए निर्देशक से असहमत हो जाते थे सलमान खान, फिर इस तरह होती थी सुलह 
 

विज्ञापन

फिल्म का टीजर
फिल्म का दमदार टीजर कुछ हफ्ते पहले प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान जारी किया गया था। यह फिल्म 2021 की सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म 'ओडेला रेलवे स्टेशन' का सीक्वल है। इस फिल्म में तमन्ना नागा साधु के अवतार में नजर आएंगी। दिसंबर 2024 में तमन्ना के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म से उनका लुक जारी किया गया था। अशोक तेजा द्वारा निर्देशित 'ओडेला 2  का निर्माण डी मधु ने अपने मधु क्रिएशन्स बैनर के तहत संपत नंदी टीमवर्क्स के सहयोग से किया है। हेबाह पटेल और वशिष्ठ एन सिम्हा ने फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अजनीश लोकनाथ ने संगीत तैयार किया है।
Kesari Chapter 2: 'कुछ लड़ाईयां हथियारों से नहीं जीती जातीं...' अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2' का प्रोमो जारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed