फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Diljit dosanjh gets threats from khalistani know the connection with amitabh bachchan

खालिस्तानी संगठन ने दिलजीत दोसांझ को दी धमकी! कॉन्सर्ट रद्द करने की मांग; जानिए क्या है बिग बी से कनेक्शन

Wed, 29 Oct 2025 11:50 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 11:50 AM IST
सार

Diljit Dosanjh: हाल ही में एक खबर आ रही है कि पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ को खालिस्तानी आतंकवादी संगठन 'सिख फॉर जस्टिस' ने धमकी दी है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया में सिंगर के होने वाले आगामी कॉन्सर्ट को कैंसिल करने की मांग की है। ये पूरा मामला अमिताभ बच्चन से संबंधित है। जानिए।
 

विज्ञापन
Diljit dosanjh gets threats from khalistani  know the connection with amitabh bachchan
दिलजीत दोसांझ और अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू के संगठन, सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ को धमकी दी है। इसके अलावा 1 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया में गायक के होने वाले म्यूजिक कॉन्सर्ट को रद्द करने के लिए कहा है। समूह का आरोप है कि सिंगर के कृत्य से 1984 के नरसंहार पीड़ितों का अपमान हुआ है। चलिए जानते हैं पूरा मामला। 

विज्ञापन

ये 1984 दंगे के पीड़ितों का अपमान है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसएफजे संगठन ने एक बयान जारी कर कहा है कि दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में पैर छूकर 1984 के सिख नरसंहार के हर पीड़ित, विधवा और अनाथ का अपमान किया है। आगे संगठन ने आरोप लगाया कि अमिताभ ने 31 दिसंबर, 1984 में हिंदुस्तानी भीड़ को सार्वजनिक रूप से उकसाया था और खून का बदला खून का नारा लगाया था। इसके बाद पूरे भारत में कई सिख मारे गए थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: 'परिवार में मतभेद होना स्वाभाविक है', भाई अनु मलिक से बिगड़े रिश्तों पर आया अमाल मलिक के पिता का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


'केबीसी 17' में पहुंचे थे दिलजीत दोसांझ
हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 17' में दिलजीत दोसांझ सेट पर पहुंचे थे और पहुंचते ही उन्होंने शो होस्ट-अभिनेता अमिताभ बच्चन के पैर छुए। बिग बी ने गायक को पंजाब का बेटा कहा, साथ ही दोनों एक-दूसरे के गले भी लगे। इसी के बाद से इसे लेकर विवाद छिड़ गया है। 

आगामी कॉन्सर्ट को रद्द करने की मांग
संगठन ने दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट को बायकॉट करने की मांग की है। उन्होंने कहा है सिंगर ने 'स्मृति दिवस का मजाक' बनाया है। साथ ही कहा कि यह उन पीड़ितों के साथ अन्याय हुआ है, इसलिए 1 नवंबर को गायक के होने वाले कॉन्सर्ट को रद्द करने के लिए कहा है। आपको बताते चलें कि 1 नवंबर को सिख नरसंहार स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed