फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dharmendra Deol enjoying holiday with his diehard fan Aroon Softa shares post with lovely caption

Dharmendra: देओल परिवार का हिस्सा बन गया है धर्मेंद्र का ये जबरा फैन, हीमैन ने खुद सुनाया दिलचस्प किस्सा

Thu, 24 Oct 2024 09:10 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 24 Oct 2024 09:10 AM IST
सार

Dharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। फैंस उन पर जान छिड़कते हैं। हीमैन का एक फैन ऐसा है, जिसके साथ उनका रिश्ता 23 साल पुराना हो गया है और अब वह देओल परिवार का सदस्य बन चुका है। आज धर्मेंद्र ने अपने इसी फैन का जिक्र अपने सोशल मीडिया पोस्ट में किया है।

विज्ञापन
Dharmendra Deol enjoying holiday with his diehard fan  Aroon Softa shares post with lovely caption
धर्मेंद्र अपने प्रशंसक के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहते हैं और नियमित रूप से पोस्ट साझा करते हैं। वे इस मंच के जरिए फैंस से अपनी पेशेवर और निजी जिंदगी की हर अपडेट साझा करते हैं। अभिनेता इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं। और वे जिस शख्स के साथ छुट्टियां मना रहे हैं, वह कोई और नहीं, उनका जबरा फैन है। धर्मेंद्र ने आज इस फैन से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है।

विज्ञापन


दिलचस्प है जबरा फैन से मुलाकात का किस्सा
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज गुरुवार को एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने फैन के साथ तस्वीर साझा कर लिखा है कि उन दोनों की मुलाकात 23 साल पहले हुई थी और अब वे उनके परिवार का हिस्सा हैं। अभिनेता लिखते हैं, 'दोस्तों! 23 साल पहले अरुण नाम का ये जबरा फैन मिला था। प्यार बढ़ता गया, बढ़ता गया। आज एक फैमिली हो चुके हैं हम'।
विज्ञापन

Alia Bhatt-Riddhima Kapoor: आलिया भट्ट ने ननद रिद्धिमा कपूर को क्यों कहा गॉसिप क्वीन? बोलीं- रणबीर से ज्यादा..
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर बोले- 'काश हमारा नसीब भी ऐसा होता'
उन्होंने आगे लिखा, 'अरुण बहुत ही प्यारे इंसान हैं और जिंदादिल हैं। मैं आजकल इन्हीं के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रहा हूं'। धर्मेंद्र ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें वे और उनका फैन कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने फैन के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। इस पोस्ट पर यूजर्स काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये फोटो तो सुपर से भी ऊपर है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे कहते हैं किस्मत, काश हमारा भी नसीब ऐसा होता'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)



इस फिल्म में आएंगे नजर
धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में फिर से एक्टिव हैं। 2023 में वे आलिया भट्ट और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए। इसमें उन्होंने शबाना आजमी के साथ किसिंग सीन देकर खूब सुर्खियां बटोरीं। फिर वे शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर मूवी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में दिखे। आगामी फिल्म की बात करें तो धर्मेंद्र फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। 
SRK-Zayed Khan: मैं हूं ना की कास्टिंग से पहले जायेद से पूछा गया था अजीब सवाल, किंग खान का व्यवहार लगा अच्छा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed