फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Delhi cm rekha gupta meets with kantara chapter 1 actors rishab shetty and Rukmini Vasanth

Kantara Chapter 1: दिल्ली CM रेखा गुप्ता से मिले ऋषभ शेट्टी, साथ मौजूद रही कांतारा की टीम

Tue, 07 Oct 2025 07:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 07:51 PM IST
सार

Kantara Chapter 1 Team With Delhi CM: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'कांतारा चैप्टर 1' के कलाकारों ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Delhi cm rekha gupta meets with kantara chapter 1 actors rishab shetty and Rukmini Vasanth
कांतारा चैप्टर 1 के कलाकार दिल्ली सीएम के साथ - फोटो : एक्स

विस्तार

आज मंगलवार के दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से 'कांतारा चैप्टर 1' के कलाकार ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत ने शिष्टाचार मुलाकात की। इसकी तस्वीरें खुद दिल्ली CM ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की हैं। इसके साथ ही सीएम रेखा ने कहा कि 'कांतारा चैप्टर 1' जैसी फिल्में संस्कृति को खूबसूरती से दिखाती हैं। 

विज्ञापन

ऋषभ शेट्टी ने दिल्ली CM से की मुलाकात
ऋषभ शेट्टी और रुक्मिणी वसंत समेत 'कांतारा चैप्टर 1' की टीम ने दिल्ली की मुख्यमंत्री से आज मंगलवार को शिष्टाचार मुलाकात की। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स अकाउंट पर ‘कांतारा चैप्टर 1’ की टीम के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Ridhi Dogra: कश्मीर की वादियों में रिद्धि डोगरा ने गुनगुनाया गाना, खुद चलाई नाव; शेयर किया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

CM रेखा ने कहा- कांतारा जैसी फिल्में हमारी परंपराओं को दिखाती हैं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए नोट लिखा है। उन्होंने कहा, 'आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में 'कांतारा चैप्टर 1' के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी और उनकी टीम से मुलाकात की। यह फिल्म भारत की आध्यात्मिक गहराई और सांस्कृतिक समृद्धि को खूबसूरती से दर्शाती है। साथ ही हमारी परंपराओं के सार को जीवंत करती है। कांतारा जैसी फिल्में हमारी विरासत की भावना को वैश्विक मंच पर गर्व से ले जाती हैं। इस उल्लेखनीय सिनेमाई यात्रा में पूरी टीम को ढेर सारी सफलता की कामना करती हूं।’


 


यह खबर भी पढ़ें: Vicky Kaushal: जिम में कसरत करते दिखे विक्की, डोले-शोले किए फ्लॉन्ट; नेटिजन बोले- 'डैडी का स्वैग तो देखो'

'कांतारा चैप्टर 1' फिल्म के बारे में
'कांतारा चैप्टर 1' साल 2022 की सुपरहिट फिल्म ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है। कहानी पहले भाग की घटनाओं से करीब एक हजार साल पहले की है, जो उस समय के रहस्यमयी लोककथाओं और देवी-दैव आराधना की परंपराओं को दिखाती है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि उनके साथ रुक्मिणी वसंत, जयराम और गुलशन देवैया भी अहम किरदार निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed