फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Love and War film Actor Vicky Kaushal Shares his workout photos from gym netizens says Daddy ka swag

Vicky Kaushal: जिम में कसरत करते दिखे विक्की, डोले-शोले किए फ्लॉन्ट; नेटिजन बोले- 'डैडी का स्वैग तो देखो'

Tue, 07 Oct 2025 07:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Oct 2025 07:19 PM IST
सार

Vicky Kaushal Photos: अभिनेता विक्की कौशल ने आज मंगलवार को अपनी फोटोज शेयर की हैं। इसमें वे जिम में इंटेंस वर्कआउट करते दिख रहे हैं। उनकी तस्वीरों पर नेटिजन्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
Love and War film Actor Vicky Kaushal Shares his workout photos from gym netizens says  Daddy ka swag
विक्की कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता विक्की कौशल के लिए यह साल काफी खास रहा है। फरवरी में रिलीज हुई उनकी फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इसके अलावा निजी जिंदगी में भी एक्टर के घर में खुशियां आ रही हैं। वे जल्द पिता बनने वाले हैं। इस बीच वे अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी कुछ वर्कआउट फोटोज साझा की हैं।

विज्ञापन

विक्की कौशल की फिटनेस देख फैंस हैरान
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी ब्लैक-एंड-व्हाइट दो फोटोज शेयर की हैं। अभिनेता अपने डोले-शोले फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'ऐ ताह साला धक्कि औंदा'! विक्की की फिटनेस देख नेटिजन्स दंग रह गए हैं और मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर बोले- 'ऑफिशियली डैडी कह सकते हैं'?
कुछ नेटिजन्स विक्की की पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं और उन्हें 'पापा कौशल' कहकर संबोधित कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने फैंस के साथ गुडन्यूज शेयर करते हुए बताया कि वे अपनी पहली संतान का स्वागत करने वाले हैं। अब जब विक्की ने गुडन्यूज शेयर करने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया है, तो नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'डैडी का स्वैग तो देखो'। एक यूजर ने लिखा, 'अब हम आपको ऑफिशियली डैडी कह सकते हैं'।





विज्ञापन

विक्की कौशल का वर्क फ्रंट
विक्की कौशल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास 'लव एंड वॉर' है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। इसके अलावा विक्की फिल्म 'महावतार' में भी नजर आएंगे। 'महावतार' में विक्की भगवान परशुराम की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed