फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ridhi dogra shares video from kashmir on her social media handle

Ridhi Dogra: कश्मीर की वादियों में रिद्धि डोगरा ने गुनगुनाया गाना, खुद चलाई नाव; शेयर किया वीडियो

Tue, 07 Oct 2025 07:24 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Tue, 07 Oct 2025 07:24 PM IST
सार

Ridhi Dogra In Kashmir: बॉलीवुड अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कश्मीर की वादियों की सैर करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
Ridhi dogra shares video from kashmir on her social media handle
रिद्धि डोगरा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रिद्धि डोगरा को सिनेमाई दुनिया की एक शानदार अभिनेत्री के तौर पर जाना जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो कश्मीर की खूबसूरत वादियों में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्हें गाना गाते हुए भी सुना जा रहा है। ये वीडियो दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। चलिए देखते हैं अभिनेत्री का वीडियो पोस्ट। 

विज्ञापन

गाना गाती दिखीं रिद्धि डोगरा
अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो कश्मीर के नजारों का आनंद लेती दिख रही हैं। वीडियो की  शुरुआत में दिखता है कि एक्ट्रेस कश्मीर के झील में शिकारा चलाती दिख रही है। साथ ही वो ‘चुपके से सुन…’ गाने के कुछ बोल गुनगुनाती नजर आ रही हैं। इसके बाद वो खूबसूरत पल को एंजाय करती दिखती हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ridhi Dogra (@iridhidogra)


नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पोस्ट के सामने आते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वह एक राजकुमारी जिसकी वजह से हम अक्सर इंस्टाग्राम पर आते हैं, खासकर वह मुस्कान वास्तव में एक सकारात्मक वाइब्स है, आपकी प्यारी अदाओं को देखता हूं, जो किसी उत्सव से कहीं अधिक है। हम हमेशा आपका समर्थन करते हैं।' इसके अलावा एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'सपनों की रानी।' वहीं एक और यूजर ने कहा, 'कश्मीर की सुंदर नारी।'

यह खबर भी पढ़ें: Santosh: ओटीटी पर आ रही ‘संतोष’, अब भारतीय दर्शक भी देख सकेंगे फिल्म; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

एक नजर रिद्धि डोगरा के करियर पर
रिद्धि डोगरा भारतीय अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस ने कई धारावाहिक और वेब सीरीज में काम किया है। उन्होंने 'नच बलिये 6' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6' में भी भाग लिया था। इसके अलावा उनकी फिल्मो की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म में देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed