फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   CM Devendra Fadnavis Praises Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Movie says I Was Amazed To See The Quality

Ramayana Movie: 'मैं 'रामायण' की क्वालिटी देख दंग रह गया', रणबीर-साई की फिल्म की तारीफ में बोले सीएम फडणवीस

Sat, 03 May 2025 10:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 03 May 2025 10:04 PM IST
सार

CM Devendra Fadnavis On Ramayana Movie: मुंबई में चल रही चार दिवसीय वेव्स समिट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' पर बात की। उन्होंने इस फिल्म की क्वालिटी को बेहद शानदार बताया।

विज्ञापन
CM Devendra Fadnavis Praises Ranbir Kapoor Sai Pallavi Ramayana Movie says I Was Amazed To See The Quality
रणबीर कपूर-सीएम देवेंद्र फडणवीस - फोटो : एक्स

विस्तार

रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत 'रामायण' बहु प्रतीक्षित फिल्म है। इसे नितेश तिवारी बना रहे हैं। फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी। इस पर जोर-शोर से काम चल रहा है। हाल ही में फिल्म की तारीफ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी की। उन्होंने मुंबई में चल रहे प्रथम विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) में फिल्म की गुणवत्ता की तारीफ की। 

विज्ञापन


Raid 2 Day 3 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही 'रेड 2', तीसरे दिन किया इतना कारोबार

विज्ञापन

बोले- 'हम दुनिया के सबसे पुराने कहानीकार'
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'रामायण' की तारीफ कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि वे रामायण की गुणवत्ता देखकर हैरान हैं। वेव्स समिट में राइटर-प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से बात करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा, 'जैसा कि आपने कहा, मुझे लगता है कि बिल्कुल सही बात है, हम दुनिया के सबसे पुराने कहानीकार हैं। हमारी कला, नाटक, संगीत बहुत पुराना है और हम बस इसे नई तकनीक के साथ जोड़ना चाहते हैं। मेरे ख्याल से आप यही कर रहे हैं। कल मैं जब प्रधानमंत्री के साथ आपके पवेलियन में गया, तो मैं आपके द्वारा बनाई जा रही 'रामायण' की गुणवत्ता को देखकर दंग रह गया'।
 

'रामायण' में नजर आएंगे ये सितारे
सीएम फडणवीस ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हमें अपनी कहानियों को अपनी नई पीढ़ी को बताने का यही तरीका चाहिए। इस कड़ी में आप जो स्थापित कर रहे हैं वह दुनिया में सबसे अच्छा होगा'। बता दें कि फिल्म 'रामायण' की कास्ट बहुत शानदार है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। वहीं, सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे। रावण का किरदार सुपरस्टार यश अदा करते दिखेंगे। 

विज्ञापन

अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा पहला पार्ट
इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। दो हिस्सों में रिलीज होने वाली इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 में दिवाली के अवसर पर रिलीज होगा। दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली के अवसर पर धमाका करेगा। दर्शक फिल्म के लिए उत्साहित हैं। बात करें वेव्स समिट की तो चार दिवसीय समिट का आज शनिवार को तीसरा दिन रहा। कल 04 मई को इसका समापन होगा।

The Bhootnii Day 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी है 'द भूतनी' की रफ्तार, जानें तीसरे दिन की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed